क्रोएशिया में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 6.3 मापी गई। झटके इतनी तेज थे कि क्रोएशिया की संसद के सत्र के दौरान सदस्य भागने लगे। वहीं, कई इमारतें भी गिर गईं। 

जगरेब . क्रोएशिया में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 6.3 मापी गई। झटके इतनी तेज थे कि क्रोएशिया की संसद के सत्र के दौरान सदस्य भागने लगे। वहीं, कई इमारतें भी गिर गईं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र राजधानी जगरेब से 46 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। भूकंप से इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे पहले सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

सदन ने भागने लगे सांसद

Scroll to load tweet…


इन देशों में भी महसूस किए गए झटके
क्रोएशिया के अलावा स्लोवानिया, सर्बिया, बोस्निया में भी झटके महसूस किए गए। पेंट्रिजा शहर में कई घर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। यहां सेना को तैनात किया गया है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। 


भूकंप से तबाह हुई इमारत। 


पेंट्रिजा शहर में झटके इतनी तेज थे कि इमारतों इस तरह तबाह हो गईं। 


भूकंप में वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।