जापान में शनिवार को भूकंप का तेज झटका आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7 दशमलव 2 मापी गई है। जापान के उत्तरपूर्वी तटीय इलाके में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अभी हाल ही में 11 मार्च को जापान में आए भयंकर भूकंप व सुनामी का एक दशक बीता है। उस वक्त 18 हजार लोगों की मौत हो गई थी। 

टोक्यो. जापान में शनिवार को भूकंप का तेज झटका आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.2 मापी गई है। लोकल टीवी चैनल एनएचके के मुताबिक भूकंप के आने के तुरंत बाद सुनामी की पहली लहरे करीब 1 मीटर (3.2 फीट) तक उठीं और तटों से टकराईं। जापान के उत्तरपूर्वी तटीय इलाके में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अभी हाल ही में 11 मार्च को जापान में आए भयंकर भूकंप व सुनामी का एक दशक बीता है। उस वक्त 18 हजार लोगों की मौत हो गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि जापान दुनिया के उन इलाकों में से एक है, जहां भूकंप के झटके आते रहते हैं। दरअसल, पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेट्स की सीमा बनाने वाली रिंग ऑफ फायर पर स्थित यह देश भूकंप के लिए बहुत ही संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। 

Scroll to load tweet…

60 किमी गहराई में आया था भूकंप

एएफपी के मुताबिक, भूकंप लोकल समय के अनुसार शाम करीब 6 बजकर 9 मिनट पर आया। भूकंप मियागी क्षेत्र में करीब 60 किलोमीटर की गहराई में आया था। भूंकप के बाद न्यूक्लियर प्लांट्स का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा लोकल रेलवे ने ट्रेन सेवाओं को रोक दिया है, जिसमें शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवा भी शामिल है। 

बता दें कि करीब 10 साल पहले 11 मार्च, 2011 को जापान में 9 तीव्रता का बड़ा भूकंप आया था, जिसके बाद सुनामी आई। उस सुनामी ने कइयों की जाने ले ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनामी की चेतावनी जारी होने के बाद तटीय इलाकों में रहने वाले लोग ऊंची जगहों पर चले गए हैं। मियागी के आबदा प्रबंधन कार्यालय ने अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी है।