कार में इस महिला ने अपनी आधी जिंदगी गुजार दी है लेकिन मिनी वैन में अकेली नहीं रहती उसके साथ 300 पालतू चूहें भी सपरिवार रह रहे हैं।

कैलिफोर्निया. घर में अगर चूहे नजर आ जाएं तो लोग उनका इलाज करना शुरू कर देते हैं। चूहों का होना गंदगी और बीमारी की निशानी माना जाता है लेकिन एक लड़की कई सालों से एक छोटी सी कार में सिर्फ चूहों के साथ ही रहती है। सुनकर भले आपको घिन्न आए या अजीब लगे लेकिन यह सच है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह चौंकाने वाली कहनी है नेशनल मीडिया की हैडलाइन बन चुकी है। महिला एक दो नहीं बल्कि 300 से ज्यादा चूहों के साथ एक वैन में रहती है और खुश है। पर यह कहानी तब सुर्खियों में आई जब महिला ने चूहों की संख्या बढ़ते देख मदद की गुहार लगाई। महिला ने पुलिस से मदद मांगी और चूहों को पकड़ने को कहा। 

सेन डिगो शहर का है मामला

मामला कैलिफोर्निया के सेन डिगो शहर का है। यहां कार्ला नाम की एक महिला के लिए चूहों के साथ रहना बिल्कुल नॉर्मल है और वास्तव में वह करीब 300 से ज्यादा चूहों के साथ रहती हैं जिनमें अधिकतर तुरंत जन्में हैं और करीब 140 इतने बड़े हैं कि उन्हें कोई भी अडोप्ट कर सकता है।

सैन डिएगो के अपस्केल सोसाइटी में जनरल स्टोर के पास एक वैन ही इस महिला का घर है। कार में इस महिला ने अपनी आधी जिंदगी गुजार दी है लेकिन यहां वो अकेली नहीं रहती उसके साथ 300 से ज्यादा पालतू चूहें भी सपरिवार रह रहे हैं। लड़की के लिए चूहे फैमिली मेंबर, भाई-बहन पड़ोसी सबकुछ हैं। उनके खाने पीने के इंतजाम से लेकर सोने तक की व्यवस्था वह करती है। 

शुरुआत से थे सिर्फ दो चूहे

महिला ने पालतू चूहों का कोई स्टोर नहीं खोला था बल्कि यह मिनी वैन उसका घर है जिसमें उसके साथ चूहे भी रहने लगे। तब महिला ने शुरुआत में सिर्फ दो चूहे को ही पाला था। अब चूहों की संख्या बढ़कर 300 हो गई है। लोग यहां से चूहे गोद लेकर जाते हैं लेकिन चूहों की संख्या बढ़ी तो महिला के लिए वैन में सांस लेना भी मुश्किल हो गया। 

चूहों की संख्या कंट्रोल हुई तो बुलानी पड़ी पुलिस

8 अक्टूबर को कार्ला ने पुलिस को फोन किया। उन्होंने कहा कि उनकी देखभाल के तहत चूहों की संख्या कंट्रोल के बाहर पहुंच चुकी है और उन्हें मदद की जरूरत है। जब अधिकारी स्थान पर पहुंचे, तो वे चौंक गए, उन्होंने देखा चूहों की संख्या काफी ज्यादा दी और वह कार के शीशों, दरवाजे पर लटके थे यहां तक की वैन से बाहर आ रहे थे।

चूहों को देख हैरान रह गई पुलिस

अधिकारियों ने उनका एक वीडियो भी बनाया जिसमें चूहे वैन की सीट और तार को कुतर रहे थे। कुछ दरवाजे पर लटके थे तो कुछ सीट को कुतर रहे थे ऐसे में महिला के लिए वैन में रहना मुश्किल हो गया था। सोशल मीडिया पर लड़की ने अपना वैन की फोटो क्लिक कर तुरंत मदद करने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मदद की।

देखें वीडियो-