अफगानिस्तान में मंगलवार को आत्मघाती हमले में करीब 50 लोगों की मौत हो गई, 60 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। यह हमला उस वक्त हुआ, जब अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के कुज कुनर में एक पुलिस अफसर का अंतिम संस्कार हो रहा था।

काबुल. अफगानिस्तान में मंगलवार को आत्मघाती हमले में करीब 50 लोगों की मौत हो गई, 60 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। यह हमला उस वक्त हुआ, जब अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के कुज कुनर में एक पुलिस अफसर का अंतिम संस्कार हो रहा था। इस दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया। नंगरहार के गवर्नर के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जलालाबाद में सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआत में 10 लोगों के शव को लाया गया था। वहीं, 50 घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं, कुछ अफसरों का कहना है कि मौत ज्यादा हुई हैं। 

50 लोगों की हुई मौत
नंगरहार प्रांत की काउंसिल के सदस्य सोहराब कादरी ने बताया कि हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 60 लोग जख्मी है। 

पुलिस अफसर के जनाजे में जुटे थे लोग
यहां की जिला पुलिस फोर्स के कमांडर शेख अकरम की मौत सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी। इसके बाद मंगलवार को उनके अंतिम संस्कार पर हजारों लोग जुटे थे। इस दौरान हमलावर ने आत्मघाती हमले को अंजाम दे दिया। हालांकि, तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया है।