अंतरिक्ष में 1965 में चहलकदमी करने वाले प्रथम व्यक्ति सोवियत रूस कालीन अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। वह 85 साल के थे।

मास्को. अंतरिक्ष में 1965 में चहलकदमी करने वाले प्रथम व्यक्ति सोवियत रूस कालीन अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। वह 85 साल के थे। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोमोस ने कहा कि उसे अंतरिक्ष यात्री नंबर 11 के निधन की घोषणा करते हुए दुख हो रहा है जिन्हें दो बार देश के शीर्ष सम्मान ‘हीरो ऑफ सोवियत यूनियन’ से सम्मानित किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंतरिक्ष में कदम रखने वाले पहले मानव थे लियोनोव
लियोनोव, यूरी गगारिन के घनिष्ठ मित्र थे जो 1961 में बाहरी अंतरिक्ष में कदम रखने वाले पहले मानव थे । चार साल बाद जब लियोनोव वोस्कोड 2 मिशन के दौरान अंतरिक्षयान से बाहर निकले और उन्होंने 12 मिनट नौ सेंकेंड तक अंतरिक्ष में चहलकदमी की तब उन्होंने एक इतिहास रचा था। वैसे तो अंतरिक्ष उड़ान और अंतरिक्ष में चहलकदमी सफल रही लेकिन धरती पर उनकी वापसी करीब करीब दुखद घटना में तब्दील हो गयी। वह और अन्य अंतरिक्ष यात्री पावेल बेलयायेव दुर्घटना का शिकार होकर साइबेरिया के जंगलों में उतरे थे।

लंबी बीमारी के बाद निधन 
लियोनोव की सहायिका नतालिया फिलिमोनोवा ने कहा कि लियोनोव ने लंबी बीमारी के बाद मास्को के बुर्डेंको अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक अन्य अंतरिक्ष यात्री बोरिस वोलीनोव की पत्नी तमारा वोलीनोव ने कहा, ‘‘यह हम सभी के लिए बड़ी त्रासदी है। वह अनोखे व्यक्ति थे।’’तमारा ने अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में एक पुस्तक लिखी है।


(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एसियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)