रविवार को जब खालिस्तानियों ने यहां तोड़फोड़ करके तिरंगा उतारा था, तब पुलिस मौजूद नहीं थी। मंगलवार को नजारा दूसरा था। मेट्रो पुलिस की टीम अलर्ट पर थी।

London Anti Khalistan protest: अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए लंदन के भारतीय हाईकमीशन में खलिस्तानी समर्थकों के तोड़फोड़ व तिरंगा उतारने की घटना के बाद मंगलवार को एंटी-खालिस्तानी भारतीयों ने प्रदर्शन किया। खालिस्तान का विरोध कर रहे भारतीयों ने एकजुटता दिखाते हुए इंडियन हाईकमीशन के सामने इकट्ठा हुए और एकता का संदेश दिया। भारतीयों ने भारत माता की जय और जय हिंद के नारे खूब लगाए। प्रदर्शन कर रहे भारतीय लोगों ने फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के ऑस्कर विनर सॉन्ग ‘जय हो’ पर जमकर डांस किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जय हो के गाने पर नाचे-झूमे, माहौल हुआ खुशनुमा

भारतीय उच्चायोग कैंपस में भारतीय नागरिक पहुंचे। यहां उन लोगों ने एक दिन पहले खालिस्तानी समर्थकों द्वारा किए गए तिरंगा के अपमान की कड़ी निंदा की। इसके बाद अपनी एकजुटता दिखाते हुए भारत माता की जय और जय हो के नारे लगाए। भारतीय लोगों ने माहौल को खुशनुमा बनाते हुए जय हो गाना पर खूब डांस भी किया। एक वायरल वीडियो में एक भारतीय लड़की, एक अंग्रेज पुलिस को अपने डांस मूव सीखाते हुए नजर आ रही है। भारतीय लोगों ने कहा कि कुछ लोग देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। हम ऐसे लोगों के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देंगे।

लंदन में तिरंगा का हुआ अपमान तो खफा हुए भारतीय सिख

ब्रिटिश हाईकमिशन के सामने विरोध प्रदर्शन करने जुटे सिखों ने खालिस्तानियों के खिलाफ बैनर-पोस्टर लगाए और नारेबाजी की है। सिख समाज के लोगों ने कहा कि भारत हमारा स्वा‌भिमान है। तिरंगा का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन लोगों का आरोप था कि पाकिस्तान की आईएसआई, देश को बदनाम करने की साजिश रच रही है। यह भी पढ़ें…

यूएस में भी खालिस्तान समर्थकों ने की थी तोड़फोड़

यूएस मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैन फ्रांसिस्को में भारतीय उच्चायोग पर अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने सोमवार को हमला किया। काफी संख्या में पहुंचे खालिस्तानी सपोर्टर्स ने सैन फ्रांसिस्को के इंडियन कांन्स्यूलेट पर पहुंच कर हंगामा और तोड़फोड़ किया। स्प्रे पेंट्स से अमृतपाल को रिहा करो लिखा। उच्चायोग के गेट को नुकसान पहुंचाया। फिर वहां खालिस्तान का झंड़ा लगाया। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों संग मीटिंग कर कड़ी आपत्ति जताई है। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय महावाणिज्य दूतावास की संपत्ति को क्षति पहुंचाए जाने पर सुरक्षा खामियों को लेकर सवाल किया है। पूरी खबर पढ़िए…