ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कई राज्यों में जंगलों में भीषण आग लगने की घटनाओं के बीच अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर हवाई घूमने जाने के लिए रविवार को माफी मांगी

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कई राज्यों में जंगलों में भीषण आग लगने की घटनाओं के बीच अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर हवाई घूमने जाने के लिए रविवार को माफी मांगी। इस भीषण आग की घटनाओं में दो दमकल कर्मियों की मौत भी हो गई और कई घर भी तबाह हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राष्ट्रीय आपदा के समय प्रधानमंत्री के देश में ना होने पर मचे बबाल के बीच मॉरिसन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तय समय से पहले ही छुट्टियों से लौट आएं। वह शनिवार रात यहां पहुंचे और रविवार सुबह 'सिडनी में रूरल फायर सर्विस' मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ''मुझे यकीन है ऑस्ट्रेलियाई समझदार हैं और वह यह समझेंगे कि आप अपने बच्चों से किए वादे पूरे करने की कोशिश करते हैं।''

यह राजनीति करने का समय नहीं

उन्होंने कहा, ''लेकिन एक प्रधानमंत्री के तौर पर, आपकी और जिम्मेदारियां भी होती हैं और मैं उसे स्वीकार करता हूं और मैं आलोचना भी स्वीकार करता हूं।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है बल्कि एक-दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करने का समय है।

उन्होंने कहा, ''मैं एक प्रशिक्षित दमकल कर्मी नहीं हैं, लेकिन मुझे इस बात से सुकून मिलता है कि ऑस्ट्रेलिया के लोग मेरा यहां आना पसंद करेंगे। मैं उनके साथ यहां हूं, क्योंकि वे इस भयावह समय का सामना कर रहे हैं।''

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)