नेपाल में शुक्रवार रात एक बम धमाका हुआ दक्षिणी नेपाल के धनुषा जिले में हुए इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई धमाके के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है 

काठमांडू: नेपाल में शुक्रवार रात एक बम धमाका हुआ। दक्षिणी नेपाल के धनुषा जिले में हुए इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। धमाके के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। विस्फोट में मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी और दो नागरिक शामिल हैं। हालांकि इस बम धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं अभी तक इस बम धमाके के कारण का भी खुलासा नहीं हुआ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

बैंकॉक में भी हुए थे धमाके

पुलिस मामले की जांच में जुटी है इससे पहले आसियान विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कर रहे थाई राजधानी बैंकॉक में तीन अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए विस्फोट में कम से कम चार लोग घायल हो गए। थंग सॉन्ग होंग पुलिस स्टेशन के उप अधीक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल सुबन अथिसेट ने एफे न्यूज को बताया, पहले के दो धमाके सुबह सात बजे के आसपास सरकारी कार्यालय परिसर के बिल्डिंग बी और चेंग वाटाना रोड पर स्थित रॉयल थाई सशस्त्र बल के मुख्यालय के पास हुए।

इसके ठीक एक घंटे बाद रामा 9 रोड पर एक और धमाका हुआ जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई हैं। पुलिस ने एफे न्यूज को बताया कि यह घर में निर्मित बम था और उनका ऐसा मानना है कि इसे पास के एक तकनीकि संस्थान के छात्रों ने लगाया था।

(फाइल फोटो)