देश का भगोड़ा बिजनेसमैन विजय माल्या की मुसीबतें बढ़ने वाली है। माल्या ने ब्रिटेन हाईकोर्ट में दायर दिवालियापन का केस हार गया है।

लंदन। देश का भगोड़ा बिजनेसमैन विजय माल्या की मुसीबतें बढ़ने वाली है। माल्या ने ब्रिटेन हाईकोर्ट में दायर दिवालियापन का केस हार गया है। यूके हाईकोर्ट ने भारत में माल्या की संपत्ति पर लगाया गया सिक्योरिटी कवर हटा लिया है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद भारतीय बैंकों को अपना कर्ज वसूलने की दिशा में कुछ सफलता हासिल दिख रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत के बैंकों से 9000 करोड़ रुपये लेकर भाग गया था माल्या

दरअसल, किंगफिशर के मालिक मशहूर बिजनेसमैन विजय माल्या भारतीय बैंकों से करीब 9000 करोड़ रुपये कर्ज लेकर विदेश भाग गया था। उधर, माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस भी बंद हो चुकी है। भारतीय बैंकों ने जब विजय माल्या से कर्ज वसूलना चाहा तो उसने यूके हाईकोर्ट में दिवालिया घोषित करने के लिए याचिका दायर कर दी थी। 

यूके हाईकोर्ट ने भारत में माल्या की संपत्ति को सिक्योरिटी कवर दिया था

विजय माल्या की याचिका पर यूके हाईकोर्ट ने भारत में उसकी संपत्ति पर सिक्योरिटी कवर लगा दिया था। इस वजह से भारतीय बैंक कर्ज वसूलने के लिए उसकी संपत्ति नीलाम नहीं कर पा रहे थे। 

हाईकोर्ट ने हटाया सिक्योरिटी कवर

लंदन हाईकोर्ट के चीफ इन्साॅल्वेंसी एंड कंपनीज कोर्ट के जज माइकल ब्रिग्स ने भारतीय बैंकों का पक्ष सुनने के बाद यह निर्णय सुनाया कि ऐसी कोई पब्लिक पाॅलिसी नहीं है जो माल्या की संपत्ति को सिक्योरिटी कवर राइट्स प्रदान करे। माल्या को झटका देते हुए जज ब्रिग्स ने संपत्तियों पर लगाया गया सिक्योरिटी कवर हटाने का फैसला सुना दिया।