ऑस्‍ट्रेलियन स्‍ट्रेटजिक पॉलिसी इंस्‍टीट्यूट की एक रिपोर्ट में चीन में उइगर और दूसरे देशों के अल्पसंख्यक मुस्लिमों पर चीन द्वारा हो रहे अत्‍याचारों को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में यह खुलासा सैटलाइट तस्‍वीरों के माध्यम से हुआ है। इन तस्‍वीरों से साफ है कि चीन अपने श‍िंज‍ियांग प्रांत में लगातार नए ड‍िटेंशन सेंटर  (Detention Centers in xinjiang) बना रहा है।  

बीजिंग. चीन के उइगर मुस्लिम बहुल शिंजियांग प्रांत में 80 लाख लोगों पर अत्‍याचार का ऑस्‍ट्रेलियन स्‍ट्रेटजिक पॉलिसी इंस्‍टीट्यूट की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। चीन ने इन उइगर मुस्लिमों को कैद करने के लिए 380 से ज्यादा डिटेंशन सेंटर (Detention Centers in xinjiang) बना लिए हैं। सैटलाइट से मिली तस्‍वीरों से पता चला है कि इन डिटेंशन सेंटर का निर्माण पिछले दो साल में हुआ है। चीनी सरकार इन सेंटर को ऐसे समय पर बना रही है, जब उसकी तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि चीन में उइगर मुस्लिमों को फिर से शिक्षित करने का काम लगभग खत्‍म होने वाला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऑस्‍ट्रेलियन रिपोर्ट के मुताबिक, ये डिटेंशन सेंटर चीन के पश्चिमी इलाकों में बनाए गए हैं। इसमें उइगरों और अन्‍य मुस्लिम अल्‍पसंख्‍यकों को रखा जाता है। यहां पर 14 डिटेंशन कैंप का निर्माण अब भी जारी है। इस रिपोर्ट में सैटलाइट तस्‍वीरों के हवाले से कहा गया है कि चीन ने वर्ष 2017 से लेकर अब तक 380 ड‍िटेंशन सेंटर बनाए हैं। चीन द्वारा इन सेंटर के अंदर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

करीब 80 लाख मुस्लिमों को किया है चीन ने कैद

इंस्‍टीट्यूट के शोधकर्ता नाथन रुसर ने कहा है कि इन सेंटर में करीब 80 लाख मुस्लिमों को चीन ने कैद किया है। इन तस्‍वीरों से मिले सबूत के आधार पर यह पता चला है कि चीन ने नए डिटेंशन सेंटर को बनाने पर बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है। यह निवेश चीनी अधिकारियों के दावों के विपरीत है जिसमें उन्होंने इससे इनकार किया था।