चीन की एक कंपनी ने कर्मचारियों के टॉयलेट ब्रेक पर 2 मिनट की सीमा लगा दी है, ज़्यादा समय लगाने पर जुर्माना! तय समय के अलावा जाने के लिए भी अनुमति लेनी होगी।

Chinese Company Toilet Rule: चीन की कंपनी थ्री ब्रदर्स मशीन मैन्यूफैक्चरिंग ने अपने कर्मचारियों के शौचालय इस्तेमाल करने पर बेहद सख्त नियम लागू किए हैं। कंपनी की नजर इस बात पर रहेगी कि कौन कितने समय तक टॉयलेट ब्रेक लेता है। अगर यह 2 मिनट से ज्यादा हुआ तो उस कर्मचारी को फाइन देना होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर्मचारियों को पहले से तय टाइम स्लॉट के दौरान ही शौचालय जाने की अनुमति है। हर बार वह इस काम में सिर्फ दो मिनट ले सकता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का दावा है कि इस नीति का उद्देश्य ऑफिस में अनुशासन, दक्षता और कर्मचारी मनोबल को बढ़ावा देना है।

कंपनी ने कर्मचारियों के टॉयलेट जाने के लिए तय किया समय

कंपनी ने कर्मचारियों को सुबह 8:00 बजे से पहले, सुबह 10:30 से 10:40 बजे तक, दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक, दोपहर 3:30 से 3:40 बजे तक और शाम 5:30 से 6:00 बजे तक टॉयलेट जाने की अनुमति दी है। ओवरटाइम शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारी रात 9:00 बजे के बाद टॉयलेट जा सकते हैं। इन निर्धारित समय के अलावा, कर्मचारियों को केवल अत्यावश्यक स्थितियों में ही शौचालय जाने की अनुमति है। इस दौरान उन्हें 2 मिनट में लौटना होगा।

जानलेवा बगीचा: जहां खूबसूरती में छिपा है जहर, जान हथेली पर लेकर यहां घूमें

सुबह और दोपहर में शौचालय जाने पर प्रतिबंध

कंपनी ने सुबह और दोपहर के कुछ समय के दौरान शौचालय जाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया है। यह ओवरटाइम काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी लागू है। विशेष शारीरिक स्थिति वाले कर्मचारी को अगर इन प्रतिबंधित समय के दौरान बाथरूम जाने की जरूरत हो तो उन्हें HR से अनुमति लेनी होगी। इसके लिए आवेदन करना होगा। इस नीति को लागू करने के लिए कंपनी ने निगरानी कैमरे लगाए हैं। नियम का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर 100 युआन (1192 रुपए) का जुर्माना लगेगा।

यह भी पढ़ें- रोज सुबह 3 बजे मुर्गा करता है कुकड़ू कू, जानें परेशान पड़ोसी ने क्या किया...