चीन के एक हॉस्पिटल में आंख की सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने 82 साल की महिला मरीज के चेहरे पर मुक्का मारा। महिला दर्द के चलते सिर हिला रही थी।

बीजिंग। चीन से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इसमें एक डॉक्टर को सर्जरी के वक्त मरीज को मुक्का मारते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के साथ जानकारी दी गई है कि डॉक्टर ने जिस मरीज को मुक्का मारा वह 82 साल की महिला है। डॉक्टर ने उसके एक आंख को खराब कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो वायरल होने के बाद चीनी अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। यह घटना 2019 की बताई जा रही है। हॉस्पिटल के सीईओ को भी बर्खास्त कर दिया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि सर्जन महिला मरीज की आंख का ऑपरेशन कर रहा है। इसी दौरान वह महिला के सिर पर तीन बार मुक्का मारता है। डॉक्टर को ऐसा करते देख दूसरे लोग उसके पास पहुंचते हैं।

Scroll to load tweet…

Aier China के हॉस्पिटल में हुई घटना

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार जिस हॉस्पिटल में घटना हुई वह Aier China का था। Aier China कंपनी आंख के अस्पतालों की चेन चलाती है। कंपनी ने बताया है कि घटना दक्षिण-पश्चिमी चीनी शहर गुइगांग में उसके अस्पताल में एक ऑपरेशन के दौरान हुई थी।

महिला को दिया गया था लोकल एनेस्थिसिया

रिपोर्ट्स के अनुसार महिला मरीज 82 साल की है। उसे लोकल एनेस्थिसिया दिया गया था। इसके बाद भी उसे दर्द हो रहा था। दर्द के चलते महिला सिर हिला रही थी। उसने कई बार अपनी आंखों को हिलाया था। महिला द्वारा सिर हिलाने से डॉक्टर को गुस्सा आया और उसने सर्जरी के दौरान ही उसे मुक्का मार दिया। महिला को सिर्फ स्थानीय भाषा आती थी। डॉक्टर मंदारिन भाषा में उसे चेतावनी दे रहा था, लेकिन महिला को वह समझ नहीं आ रहा था।

यह भी पढ़ें- अमेरिका: कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर पर लिखे गए खालिस्तान समर्थक नारे, भारतीय वाणिज्य दूतावास ने की कार्रवाई की मांग

डॉक्टर द्वारा मुक्का मारे जाने से महिला के सिर में जख्म हो गया था। महिला के बेटे ने स्थानीय मीडिया से कहा था कि हॉस्पिटल ने घटना को लेकर माफी मांगी थी और सर्जरी के बाद मुआवजे के रूप में 70 डॉलर दिए थे। महिला के बेटे ने बताया कि उसकी मां एक आंख से अंधी हो गई है।

यह भी पढ़ें- चीन कर रहा लोप नूर में परमाणु परीक्षण की तैयारी, भारत-चीन विवाद के बीच ड्रैगन की नई चाल से अमेरिका भी खौफ खाया