चीन में हाल ही में एक 24 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को अलग अंदाज में प्रपोज किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिओजिंग अपनी पहली एनिवर्सरी पर अपने ब्वॉयफ्रेंड शिओके को उस मॉल में ले गईं, जहां वे पहली बार मिले थे। 

बीजिंग. चीन में हाल ही में एक 24 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को अलग अंदाज में प्रपोज किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिओजिंग अपनी पहली एनिवर्सरी पर अपने ब्वॉयफ्रेंड शिओके को उस मॉल में ले गईं, जहां वे पहली बार मिले थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की ने पहले एक गुलदस्ता दिया, फिर उसे एक BMW कार गिफ्त की। इतना ही नहीं, लड़की ने अपनी संपत्ति के दस्तावेज और एक नया घर भी गिफ्ट किया। 

लड़की ने परिजनों के मदद से खरीदी कार और घर
रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने अपने माता पिता की मदद से कार और घर खरीदा। इस खास तरीके से प्रपोज करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की ने सफेद ड्रेस पहनी हुई है। हॉल भी काफी सजा हुआ दिख रहा है। 

मीडिया से बातचीत में लड़की ने बताया, उसके ब्वॉयफ्रेंड के सामने उसकी संपत्ति उसके लिए मायने नहीं रखती। लड़की ने बताया कि लड़के के बलिदानों के बदले उसने कार और घर खरीदने का फैसला किया। वह पूरा जीवन उसके साथ बिताना चाहती है।