अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर लगभग 11 महीने बिताने के बाद बृहस्पतिवार को सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आईं। अंतरिक्ष में उनका यह मिशन किसी महिला का अब तक का सबसे लंबा मिशन है।

अलमाती (कजाखिस्तान). अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर लगभग 11 महीने बिताने के बाद बृहस्पतिवार को सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आईं। अंतरिक्ष में उनका यह मिशन किसी महिला का अब तक का सबसे लंबा मिशन है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लैंडिंग के समय मुस्कुरा रहीं थी क्रिस्टीना 

कोच अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 12 मिनट पर पृथ्वी पर लौटीं। उन्होंने अंतरिक्ष में 328 दिन व्यतीत किये। उनके साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के लुका परमितानो और रूसी अंतरिक्षक एजेंसी के अलेक्जेंडर स्कोवोर्तसोव भी थे। अंतरिक्ष एजेंसी ‘रोस्कोसमोस’ द्वारा लैंडिंग स्थल के बनाए गए वीडियो में कोच मॉड्यूल से निकलते समय मुस्कुराते दिख रही हैं।

कोच गत वर्ष 14 मार्च को पृथ्वी से रवाना हुई थीं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभी बहुत अभिभूत और खुश हूं।’’

इससे पहले नासा की पेगी व्हिटसन के पास था 289 दिन रहने का रिकॉड

मिशिगन में जन्मी और पेशे से इंजीनियर कोच 41 वर्ष की हैं। कोच ने पिछले वर्ष 28 दिसम्बर को किसी महिला द्वारा एक ही अंतरिक्ष उड़ान में 289 दिन रहने के पूर्ववर्ती रिकार्ड को तोड़ दिया था। उक्त रिकार्ड नासा की पेगी व्हिटसन ने 2016..2017 में बनाया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)