नजीब 1एमडीबी भ्रष्टाचार को लेकर पांच आपराधिक मामलों में आपराधिक विश्वासघात, भ्रष्टाचार, सत्ता का दुरुपयोग के 42 आरोपों का सामना कर रहे है। मामला निवेश कोष 1एमडीबी से 2009-2014 के बीच करोड़ों डॉलर के हेराफेरी की जांच से जुड़ा है।

कुआलालंपुर: मलेशिया के पूर्व नेता नजीब रज्जाक के खिलाफ भ्रष्टाचार के तीसरे मामले में सोमवार को सुनवाई शुरू हुई। नजीब (66) 1एमडीबी कोष से हेरफेर से संबंधित भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना कर रहे है। इस घोटाले के कारण उन्हें पिछले वर्ष चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। अभियोजकों ने कहा कि नजीब ने दीवानी और आपराधिक मुकदमे से बचने के लिए 1एमडीबी निवेश कोष के एक सरकारी ऑडिट के साथ छेड़छाड़ की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पांच आपराधिक मामलों में आरोपी हैं नजीब 

अभियोजक गोपाल श्री राम ने कहा कि नजीब 1एमडीबी में काफी प्रभाव रखते थे और 2015 के मध्य में पहली बार इस घोटाले के सामने आने पर उन्होंने इसे छुपाने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि उनकी टीम यह बताएगी कि नजीब ने संसद में लोक लेखा समिति के सामने 1एमडीबी पर महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट को पेश किए जाने से पहले उसमें से सूचना को बदलने या हटाने के लिए अपने पद का कैसे दुरुपयोग किया था। भ्रष्टाचार के पहले मामले में अदालत ने नजीब को अपना पक्ष रखने के आदेश दिए थे। इस आदेश के कुछ दिन बाद सोमवार को यह सुनवाई शुरू हुई।

नजीब 1एमडीबी भ्रष्टाचार को लेकर पांच आपराधिक मामलों में आपराधिक विश्वासघात, भ्रष्टाचार, सत्ता का दुरुपयोग के 42 आरोपों का सामना कर रहे है।

मामला निवेश कोष 1एमडीबी से 2009-2014 के बीच करोड़ों डॉलर के हेराफेरी की जांच से जुड़ा है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)