Trump threaten India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीद पर भारत को दी फिर धमकी, बोले- अमेरिका में भारतीय सामानों पर लगाएंगे भारी शुल्क।

Trump threaten India: अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक बार फिर कठोर लहजे में चेतावनी दी है। ट्रंप ने Truth Social पर कहा कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है और उसे ओपन मार्केट में भारी मुनाफे पर बेच रहा है। ट्रंप ने कहा कि अब वह भारत पर और अधिक टैरिफ लगाएगा। हालांकि, ट्रंप ने अभी स्पष्ट नहीं किया कि वह कितनी टैरिफ लगाने जा रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया था। इसके अलावा रूस से तेल खरीदने पर पेनाल्टी की भी घोषणा की थी। उधर, भारत ने ट्रंप के टैरिफ का जवाब न देने का निर्णय लेते हुए बातचीत से हल निकालने की बात कही थी। ट्रंप की नई धमकी के बाद भारत सरकार का कोई बयान अभी तक नहीं आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें: ट्रंप की न्यूक्लियर पनडुब्बियों की चेतावनी पर रूस ने क्या कहा? पेस्कोव ने क्यों दी परमाणु बयानबाजी से बचने की सलाह

भारत की रणनीति और वैश्विक दबाव

दरअसल, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक देश है। यह पहले मध्य-पूर्व पर अधिक निर्भर था लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण रूस ने छूट पर तेल बेचना शुरू किया। भारत ने इस मौके का फायदा उठाया। भारत रूस से लगातार तेल खरीद रहा है। भारत के इस कदम से ट्रंप और पश्चिमी देश खासा नाराज हैं। बीते दिनों ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने की धमकी दी थी। इसके पहले यूरोपियन यूनियन ने भी भारत को धमकाया था।

हालांकि, रूस से तेल खरीद पर भारत लगातार बचाव कर रहा है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी 2022 में वॉशिंगटन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि रूस से भारत जितना एक महीने में तेल खरीदता है, उतना तो यूरोप एक दोपहर में खरीद लेता है।

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: इजरायली मांग पर हमास का जवाब- आजाद फिलिस्तीन की स्थापना तक नहीं डालेंगे हथियार

व्यापार घाटा और 'ट्रेड बैरियर्स' पर ट्रंप का हमला

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका को भारत के साथ भारी व्यापार घाटा झेलना पड़ रहा है और भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा और कठिन व्यापारिक अवरोध (Trade Barriers) हैं। उन्होंने कहा था कि भारत हमारा मित्र है, लेकिन हमने उनके ऊंचे टैरिफ और नीतिगत अड़चनों के कारण वर्षों में बहुत कम व्यापार किया है। ट्रंप ने रूस-भारत संबंधों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत और रूस मिलकर अपनी 'डेड इकोनॉमी' को नीचे ले जा सकते हैं। दरअसल, ट्रंप लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी करते आ रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध भारतीय प्रवासियों को हथकड़ी लगाने का मामला हो या गूगल-अमेजन जैसी कंपनियों को भारत में व्यापार बंद करने और भारतीयों को नौकरी न देने की धमकी, ट्रंप लगातार सुर्खियों में हैं।