Donald Trump Warns Putin: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पुतिन को आग से खेलने वाला बताते हुए ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर वे राष्ट्रपति नहीं होते तो रूस के साथ अब तक कुछ बहुत बुरा हो चुका होता।

Donald Trump Warns Putin: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों अपने काम से ज्यादा खुद की तारीफ करने को लेकर चर्चा में हैं। अब इस बीच उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप का कहना है कि अगर वे राष्ट्रपति नहीं होते तो रूस में हालात बहुत पहले ही बिगड़ चुके होते। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा कि वो आग से खेल रहे हैं और शायद उन्हें इसके गंभीर अंजाम का अंदाजा नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रंप के बयान से भड़का रूस

रूस और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह आग से खेल रहे हैं और अगर वे राष्ट्रपति नहीं होते तो रूस के साथ अब तक कुछ बहुत बुरा हो चुका होता।

तीसरे विश्व युद्ध की दी चेतावनी

ट्रंप के इस बयान पर रूस की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि अगर ट्रंप रूस के खिलाफ कुछ बुरा करने की बात कर रहे हैं, तो उन्हें यह समझना चाहिए कि ऐसी सबसे बुरी चीज तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रंप इस बात की गंभीरता को समझते होंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि वे पुतिन को लंबे समय से जानते हैं और पहले उनके रिश्ते अच्छे थे, लेकिन अब पुतिन मिसाइलें चला रहे हैं, शहरों पर हमला कर रहे हैं और लोगों की जान ले रहे हैं। यह सब उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है।

यह भी पढ़ें: बच्चा लिफ्ट में फंसा, बाप भागा बचाने... और लौटकर नहीं आया! मिसरोद में दर्दनाक मौत

ट्रंप ने पुतिन को लेकर दिया तीखा बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि पुतिन को आखिर क्या हो गया है। हम शांति की बात कर रहे हैं और वो कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइलें बरसा रहे हैं। यह सब बहुत गलत हो रहा है और बिल्कुल भी ठीक नहीं लग रहा।”

ट्रंप ने पुतिन को "क्रेजी" यानी पागल जैसा बताया और कहा कि वह बिना वजह बड़ी संख्या में लोगों की जान ले रहे हैं, और यहां वह सिर्फ सैनिकों की बात कर रहे हैं। उनके मुताबिक, यूक्रेन के शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं जिनका कोई ठोस कारण नहीं है।