चीन में घातक कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर पूर्वी प्रांत झेजियांग के दो शहरों में लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।

बीजिंग. चीन में घातक कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर पूर्वी प्रांत झेजियांग के दो शहरों में लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शहर के अधिकारियों ने बताया कि ताइझू शहर और हांगझोऊ के तीन जिलों में हर घर से केवल एक व्यक्ति ही दो दिन में एक बार जरूरी सामान की खरीद के लिए बाहर जा सकता है। चीन की ऑनलाइन कम्पनी 'अलीबाबा' का मुख्य कार्यालय भी यहां स्थित है। यहां करीब 90 लाख लोग रहते हैं।

हुबेई प्रांत में वायरस से सबसे अधिक लोगों की गई जान

हुबेई प्रांत में इस वायरस से सबसे अधिक लोगों की जान गई है और ताइझू उससे करीब 850 किलोमीटर दूर स्थित है। शहर में मंगलवार से ट्रेन सेवाएं भी निलंबित कर दी गईं।

बयान में कहा कि इसके अलावा, सभी आवासीय समुदायों को केवल एक प्रवेश द्वार खुला रखना होगा और स्थानीय लोगों को आवाजाही के समय अपनी आईडी (पहचान पत्र) साथ रखनी होगी। वहीं हांगझोऊ के जिलों में अनिवार्य रूप से मास्क पहनने, आईडी साथ रखने और तापमान (बुखार) की जांच करते रहने जैसे अतिरिक्त उपाय भी सुझाए गए हैं।

झेजियांग में 829 मामले आए सामने 

इससे पहले रविवार को वेंगझोउ शहर के झेजियांग के में भी स्थानीय लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

हुबेई प्रांत के बाद झेजियांग में इस विषाणु के संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या सर्वाधिक है। झेजियांग में 829 मामले सामने आए है।

20,438 मामलों की पुष्टि हुई

चीन में अभी तक इस घातक कोरोना वायरस के कारण 425 लोगों की जान जा चुकी है और 20,438 मामलों की पुष्टि हुई है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)