ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की स्टडी में दावा किया गया है कि सालों बाद पृथ्वी का तापमान 70 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा और जीवन समाप्त हो जाएगा। महाद्वीप फिर से जुड़कर 'पैंजिया अल्टिमा' बनाएंगे और ज्वालामुखी फटने लगेंगे।

Prediction about earth end: इंग्लैंड की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के भविष्य को लेकर एक नई स्टडी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, धरती धीरे-धीरे विनाश की ओर बढ़ रही है। एक समय ऐसा आएगा जब धरती पर जीवन पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इतने साल बाद खत्म हो जाएगी धरती

वैज्ञानिकों की मानें तो लगभग 25 करोड़ साल बाद बन सकती है। उस समय पृथ्वी पर जलवायु और पर्यावरणीय स्थितियां इतनी चरम होंगी कि यहां जीवन का अस्तित्व असंभव हो जाएगा। इस रिपोर्ट में धरती के बदलते पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन को प्रमुख कारण बताया गया है, जो भविष्य में इस विनाशकारी स्थिति की ओर ले जा रहे हैं। 25 करोड़ साल बाद पृथ्वी का तापमान 70 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। उस वक्त यहां का वातावरण इतना गर्म हो जाएगा कि यहां कोई भी जीव जिंदा नहीं रह पाएगा।

यह भी पढ़ें: एक रील से गिनीज रिकॉर्ड तोड़ने वाला लड़का, जानिए कितने व्यूज मिले?

नीचे छिपे ज्वालामुखी हो जाएंगे सक्रिय

इस स्टडी के मुताबिक, लगभग 33 करोड़ से 17 करोड़ साल पहले, पृथ्वी पर "पैंजिया" नाम का एक विशाल महाद्वीप था। समय के साथ यह महाद्वीप टूटकर अलग-अलग हिस्सों में बंट गया और आज की महाद्वीपीय संरचना बनी। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि करीब 25 करोड़ साल बाद सभी महाद्वीप फिर से एक साथ आकर "पैंजिया अल्टिमा" नामक सुपरकॉन्टिनेंट का निर्माण करेंगे। इसके अलावा में रिपोर्ट में बताया गया है कि पानी धीरे-धीरे सूखता जाएगा, जिससे पृथ्वी पर रहना बहुत कठिन होता जाएगा। इस प्रक्रिया में पृथ्वी की सतह और भी गर्म होगी, और सूखापन बढ़ेगा। गर्मी के बढ़ने से सतह के नीचे छिपे ज्वालामुखी सक्रिय हो जाएंगे और फूटने लगेंगे, जिससे वातावरण और अधिक घातक हो सकता है।