साल के पहले ही दिन जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद जापानी अथॉरिटी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है और तटीय एरिया से लोगों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। 

Earthquake in Japan. साल के पहले ही दिन जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद जापानी अथॉरिटी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है और तटीय एरिया से लोगों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। इससे पहले साल 2011 में भयंकर सुनामी ने जापान में भारी तबाही मचाई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जापान में सुनामी की चेतावनी जारी

जापान मेट्रोलॉजिकल एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है और कहा है कि करीब 5 मीटर यानि 16 फीट कर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इसी वजह से तटीय क्षेत्र इशिकावा, निगाटा और टोयामा से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। जापानी न्यूज एजेंसी एनएचके ने रिपोर्ट दी है कि समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी और भारी तबाही मच सकती है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर खौफ साफ देखा जा सकता है। पूरे जापान में अथॉरिटी ने अलर्ट जारी कर दिया है।

2011 की सुनामी का भयानक मंजर

करीब 12 साल पहले यानि 2011 में जापान में भयंकर सुनामी आई थी, जिसकी वजह से 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। तब फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट भी पूरी तरह से तबाह हो गया था। पूरी दुनिया ने इसे सबसे भयावह प्राकृतिक आपदा माना था। उस वक्त समुद्र में करीब 10 मीटर ऊंची लहरें उठी थी जिसने जापान में तबाही मचा दी थी।

क्या है जापान का रिंग ऑफ फायर

जानकारी के लिए बता दें कि जापान रिंग ऑफ फायर पर स्थिति है और ऐसी जगह पर अक्सर भूकंप आता रहता है। यह स्थान टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है। चारों तरफ भूकंपीय फॉल्ट लाइनों की वजह से रिंग ऑफ फायर की आकृति बन जाती है। ऐसी जगह पर ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप की वजह से सुनामी आती है।

यह भी पढ़े

ब्रिटिश दैनिक अखबार का दावा: केंद्र में तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार, यह फैक्टर कर रहे हैं काम