गुस्साये लोगों ने सोमवार को टाउन हॉल को आग के हवाले कर दिया सेना के एक प्रवक्ता कर्नल माक हाजुकई ने युगांडा की सीमा के समीप स्थित शहर में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है 

बेनी: डीआर कांगो के अस्थिर शहर बेनी में ताजा उग्रवादी हमले में रात भर में आठ नागरिकों की मौत हो गयी जबकि गुस्साये लोगों ने सोमवार को टाउन हॉल को आग के हवाले कर दिया। सेना के एक प्रवक्ता कर्नल माक हाजुकई ने युगांडा की सीमा के समीप स्थित शहर में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुश्मन बोइकेने में घुसे और आठ नागरिकों की हत्या कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टाउन हॉल को लगा दी आग 

नाराज स्थानीय निवासियों ने इसके बाद टाउन हॉल को आग लगा दिया और फिर बेनी के बाहरी इलाके में लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मिशन के शिविर की ओर बढ़ गए। उन्होंने शांतिरक्षकों पर हमले न रोक पाने का आरोप लगाया।

शहर में एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) मिलिशिया द्वारा किए जा रहे हमलों को रोक पाने में नाकामी के लिए स्थानीय बलों और संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों के खिलाफ रैलियां भी निकाली गईं।