चीन में इस तरह के मामलों को लेकर चिंता देखी जा रही है। ऐसे कुल 13 मामलों की पुष्टि हुई है जिसमें वायरस संक्रमण से प्रभावित लोग किसी और देश से चीन मुख्यभूमि में आए हैं। ये सभी चीनी नागरिक हैं।

बीजिंग। चीन में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है जहां संक्रमित व्यक्ति विदेशों से आए हैं। अब देश में इस तरह के मामलों को लेकर चिंता देखी जा रही है। ऐसे कुल 13 मामलों की पुष्टि हुई है जिसमें वायरस संक्रमण से प्रभावित लोग किसी और देश से चीन मुख्यभूमि में आए हैं। ये सभी चीनी नागरिक हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुनियाभर में 3,100 से ज्यादा मौतें 
दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण से 3,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 90,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं। सर्वाधिक मामले तो चीन में हैं लेकिन इसके अलावा दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान से भी कोरोना वायरस संक्रमण के कई मामले सामने आए हैं।

चीन आने के हफ़्तेभर बाद संक्रमण 
पूर्वी झेजियांग प्रांत की स्थानीय सरकार के मुताबिक इटली के पूर्वी लोमबार्डी क्षेत्र में एक ही रेस्तरां में काम करने वाले चीन के आठ नागरिकों में यह संक्रमण पाया गया है। वे इटली से पिछले सप्ताह ही चीन आए थे।

ईरान से लौटे चार लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से दो बीजिंग आए। दक्षिण कोरिया से पूर्वी चीन लौटे सैकड़ों यात्रियों को पृथक रखा गया है।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)