फ्रांस की खूबसूरती एफिल टॉवर और पेरिस तक ही सीमित नहीं है। जानिए फ्रांस की 10 सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में, जिनकी अदाकारी और रूप दोनों ही लाजवाब हैं।

France Most Beautiful Actress: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर राजधानी पेरिस पहुंच चुके हैं। AI समिट में शामिल होने के साथ ही पीएम मोदी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। बता दें कि ये पीएम मोदी का 7वां फ्रांस दौरा है। वैसे, फ्रांस अपनी कई चीजों के लिए मशहूर है, जिनमें एफिल टॉवर से लेकर राजधानी पेरिस के म्यूजियम शामिल हैं। हालांकि, लोगों को फ्रांस की एक्ट्रेस के बारे में कम ही पता है। जानते हैं फ्रांस की 10 सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1- ईवा ग्रीन 

ईवा ग्रीन फ्रांस की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। 1980 में जन्मीं ईवा ग्रीन ने 2001 में करियर शुरू किया था। वे फिल्मों के साथ कई TV शोज भी कर चुकी हैं।

2- मैरियन कोटिलार्ड

मैरियन कोटिलार्ड फ्रेंच एक्ट्रेस होने के साथ ही सिंगर और आर्टिस्ट भी हैं। 1975 में पैदा हुईं मैरियन ने करियर की शुरुआत 1994 में की थी।

3- ली सेडॉक्स 

फ्रेंच एक्ट्रेस ली सेडॉक्स का जन्म 1985 में हुआ। उन्होंने करियर की शुरुआत 2006 में फिल्म गर्लफ्रेंड्स से की। ली कई TV शोज में भी काम कर चुकी हैं।

4- लेटिटिया कास्टा

कास्टा फ्रेंच मॉडल और एक्ट्रेस हैं। 1978 में पैदा हुईं कास्टा की फिल्म Gainsbourg: A Heroic Life को सीजर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।

5- मरीन वैक

फ्रेंच एक्ट्रेस और मॉडल मरीन का जन्म 1991 में हुआ। मरीन ने 2011 में फिल्म My Piece of the Pie फिल्म से करियर की शुरुआत की।

6- ओल्गा कुरिलेंको

फ्रेंच एक्ट्रेस ओल्गा 16 साल की उम्र से मॉडलिंग कर रही हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत 2005 में की। ओल्गा शादीशुदा और एक बच्चे की मां हैं।

7- एलोडी यंग 

एलोडी यंग का जन्म 1981 में हुआ। उन्होंने करियर की शुरुआत 2004 में फिल्म Les fils du vent से की। एलोडी अगस्त, 2018 में एक बेटी की मां बनीं।

8- क्लिमेंस पोइसी 

फ्रेंच एक्ट्रेस क्लिमेंस पोइसी का जन्म 1982 में हुआ। उन्होंने करियर की शुरुआत 2001 में फिल्म Petite Soeur से की। साथ ही कई TV शोज में भी काम किया।

9- जेमिमा वेस्ट

एंग्लो-फ्रेंच एक्ट्रेस जेमिमा वेस्ट का जन्म 1987 में हुआ। जेमिमा ने एक्टिंग की शुरुआत 1999 में फिल्म The Messenger से की। जेमिमा कई TV शोज भी कर चुकी हैं।

10- कैमिली रैजेट

कैमिली रैजेट का जन्म 1994 में हुआ। उन्होंने करियर की शुरुआत 2015 में फिल्म The Disappearance से की। वो अब तक 8 फिल्मों में नजर आई हैं।

ये भी देखें : 

PM Modi France Visit: जेडी वेंस से मिले नरेंद्र मोदी, यूं दी बधाई कि खिलखिला उठे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, Video

Narendra Modi France Visit: इन 2 डिफेंस डील पर लग सकती है मुहर, खर्च होंगे 1 लाख करोड़ रुपए