ब्रिटेन की प्रसिद्ध हथियार निर्माता कंपनी, वैब्ले और स्कॉट (W&S) अब भारत में भी अपनी एक इकाई शुरू करने वाली है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 30 किलोमीटर दूर हरदोई के संदीला में कंपनी नवंबर 2020 से अपने प्लांट की शुरुआत करने जा रही है। इसके उत्पादन के लिए ब्रिटिश कंपनी ने भारत स्थित लखनऊ के सियाल ग्रुप के साथ प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए करार किया है।  

लंदन. ब्रिटेन की प्रसिद्ध हथियार निर्माता कंपनी, वैब्ले और स्कॉट (W&S) अब भारत में भी अपनी एक इकाई शुरू करने वाली है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 30 किलोमीटर दूर हरदोई के संदीला में कंपनी नवंबर 2020 से अपने प्लांट की शुरुआत करने जा रही है। इसके उत्पादन के लिए ब्रिटिश कंपनी ने भारत स्थित लखनऊ के सियाल ग्रुप के साथ प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए करार किया है। इस प्रोजेक्ट में कंपनी सियाल ग्रुप के साथ मिलकर रिवाल्वर के उत्पादन के साथ उसका परिचालन भी शुरू करेगी।

बर्मिंघम (UK) से टाइम्स ऑफ इंडिया पर फोन से विशेष चर्चा करते हुए W&S कंपनी मालिक जॉन ब्राइट ने बताया कि भारत से हमारी पहली इकाई अपने पहले चरण में .32 रिवॉल्वर का निर्माण करेगी। उसके बाद में हम पिस्तौल, एयरगन, शॉटगन और गोला-बारूद का निर्माण भी करेंगे। जॉन ने कहा कि एक बड़े बाजार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए भारत के उत्तर प्रदेश में निवेश करने का निर्णय लिया है।
इसी को लेकर हमने साल 2018 में सियाल ग्रुप के साथ विचार-विमर्श कर हमारे व्यवसाय का विस्तार करने का विचार किया।

उन्होंने कहा कि सन 1899 के डिज़ाइन की .32 की पिस्तौल का मूल डिजाइन पहले चरण में भारतीय बाजार में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए कंपनी से इंग्लैंड के 15 विशेषज्ञों की एक टीम ने भारत के संदीला का दौरा भी कर चुकी हैं जिसमें हमारी टीम को करीब चार महीने का समय लगा।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हथियार अब भारत में बनेंगे - जोगिंदर सियाल

सियाल ग्रुप के मालिक जोगिंदर पाल सिंह सियाल ने इसपर बताया कि केंद्र सरकार की 'मेक इन इंडिया' परियोजना के तहत इस निवेश को स्वीकृति मिल गई है। (.32) रिवाल्वर की कीमत 1.6 लाख रुपये होगी। उन्होंने बताया कि वैब्ले और स्कॉट भारत में बंदूकों का निर्माण करने वाली पहली विदेशी कंपनी होगी। भारत के लोगों को अब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हथियार अब अपने दरवाजे पर मिलेंगे।

क्यों प्रसिद्ध है वैब्ले और स्कॉट (W&S) कंपनी

वैब्ले एंड स्कॉट कंपनी विश्व के सर्वश्रेष्ठ हथियार बनाने वाली कंपनी है। इसी कंपनी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान करीब 15 देशों से करार कर अपने हथियारों की आपूर्ति की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred