ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के एयरपोर्ट पर फायरिंग हुई है। एयरपोर्ट खाली कराया गया है। सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन रोक दिया गया है।

कैनबेरा। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के एयरपोर्ट पर फायरिंग हुई है। एक हमलावर मेन टर्मिनल बिल्डिंग के पास पहुंचा और गोली चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षाकर्मियों ने एयरपोर्ट को खाली कराया है। एयरपोर्ट में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन रोक दिया गया है। लोगों से कहा गया है कि वे एयरपोर्ट नहीं आएं। गोलीबारी में कोई जख्मी नहीं हुआ है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार हमलावर अकेला था। इलाके को सील कर दिया गया है। हमलावर ने कई राउंड गोली चलाई। उसके पास से हथियार बरामद कर लिया गया है।