जानकारी के मुताबिक, इन पर रविवार देर रात उस समय हमला हुआ जब ये राजनपुर जिले के अरबी तब्बा इलाके में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छापा मारने जा रहे थे।

मुल्तान: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बंदूकधारियों ने सुरक्षा बल के एक वाहन पर हमला कर दिया। इसमें पांच लोगों की मौत होने की खबर आई है। पुलिस के प्रवक्ता कलीम कुरैशी ने बताया कि मरने वालों में दो पुलिस अधिकारी, खुफिया सेवा के दो अधिकारी और एक मुखबिर शामिल है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आतंकवादी ठिकाने पर छापा मारने जा रहे थे अधिकारी

जानकारी के मुताबिक, इन पर रविवार देर रात उस समय हमला हुआ जब ये राजनपुर जिले के अरबी तब्बा इलाके में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छापा मारने जा रहे थे। अभी किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन यह इलाका दक्षिणपश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत की सीमा से लगता है जहां बलूच अलगाववादी समूह हिंसा की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस क्षेत्र में इस्लामिक आतंकवादी भी सक्रिय हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)