यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुसान वोज्स्की के 19 साल के बेटे मार्को ट्रॉपर का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि मौत ड्रग ओवरडोज के चलते हुई। 

बर्कले। यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुसान वोज्स्की के 19 साल के बेटे मार्को ट्रॉपर की मौत हो गई है। उसका शव कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के बर्कले कैंपस के छात्रावास में मिला है। परिवार ने घटना की पुष्टि की है। आशंका जताई जा रही है कि मौत ड्रग ओवरडोज के चलते हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के बर्कले परिसर में स्थित क्लार्क केर छात्रावास में मार्को ट्रॉपर रह रहा था। वह रूम से नहीं निकला और दरवाजा खटखटाने पर भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने दरवाजा खुलवाया। अंदर मार्को ट्रॉपर का शव मिला।

Scroll to load tweet…

मार्को ट्रॉपर के मौत की वजह की पक्की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कैंपस पुलिस ने कहा है कि किसी गड़बड़ी के कोई संकेत नहीं हैं। मार्को ट्रॉपर की दादी एस्थर वोज्स्की ने आशंका जताई है कि ट्रॉपर की मौत नशीली दवाओं के अत्यधिक सेवन से हुई होगी। एस्थर वोज्स्की ने कहा, "उसने एक दवा पी थी, हम नहीं जानते कि उसमें क्या था। ... एक बात हम जानते हैं कि यह एक दवा थी।"

टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा परिवार

परिवार को ट्रॉपर के टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार है। इससे पता चल सकेगा कि मौत क्यों हुई। रिपोर्ट आने में 30 दिन तक लग सकते हैं। फेसबुक पोस्ट में एस्थर वोज्स्की ने कहा कि उनका पोता बहुत प्यारा था। वह मैथ जीनियस था।

यह भी पढ़ें- Donald Trump: US में डोनाल्ड ट्रंप पर लगा पाकिस्तानी आम चुनाव के बजट बराबर जुर्माना! आंकड़े जान चौंक जाएंगे आप

एस्थर वोज्स्की ने फेसबुक पर पोस्ट किया, “मार्को सबसे दयालु, प्यार करने वाला, स्मार्ट, मजेदार और खूबसूरत इंसान था। वह यूसी बर्कले में अपने प्रथम वर्ष के दूसरे सेमेस्टर में गणित की पढ़ाई शुरू ही कर रहा था। उसे गणित की पढ़ाई पसंद थी।”

यह भी पढ़ें- YouTube की पूर्व CEO सुसान के बेटे का शव मिला, ड्रग ओवरडोज से मौत की आशंका