अमेरिका के चार कॉलेज इंस्ट्रक्टर्स पर चीन के एक पार्क में हमला कर दिया गया। घटना में चारों बुरी तरह से घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका के चार कॉलेज इंस्ट्रक्टर पर चाइना के पार्क में चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है। हमला किसने किया ये स्पष्ट नहीं हुआ है। हमलावार घटना के बाद मौके से फरार हो गए। चारों एकेडमिक आदान-प्रदान पर थे। वे आयोवा के कॉर्नेल कॉलेज में प्रशिक्षक के रूप तैनात हैं। आयोवा कांग्रेसवुमन एशले हिंसन ने एक्स पर कहा है कि इस हमले से वह काफी शॉक में थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चीन के अधिकारियों को घटना की दी जानकारी
अमेरिका के गवर्नर कि रेनॉल्ड्स ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस भयानक हमले के जवाब में हम आयोवा के संघीय प्रतिनिधिमंडल और राज्य विभाग के संपर्क में हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि इस हमले में घायल सभी चारों इंस्ट्रक्टर्स के घर वापसी के लिए और उनके परिवार वालों के लिए प्रार्थना करें। 

चीन के जिलिन में हुई घटना 
चीन के जिलिन में चाकूबाजी की ये भयानक घटना हुई है। इस घटना से चाइना में रह रहे तमाम अमेरिकी नागरिकों के दिलों में दहशत फैल गई है। अमेरिकी नागरिक इस घटना के बाद से काफी सतर्क हो गए हैं। वे कहीं भी अकेले या परिवार के साथ निकलने में खुद को सेफ महसूस नहीं कर रहे हैं। अमेरिक माना जा रहा है कि अराजकतत्वों ने सोमवार को घटना को अंजाम दिया है।