यूक्रेन को दी जा रही मदद पर ट्रंप और मैक्रों के बीच तीखी बहस हुई। ट्रंप के दावे को मैक्रों ने गलत बताया और कहा कि यूरोप ने 60% मदद दी है। ट्रंप ने पुतिन को तानाशाह मानने से भी इनकार कर दिया।

Russia Ukraine War:रूस और यूक्रेन के बीच हो रही लड़ाई के मामले में अमेरिका और यूरोप के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों साथ मिलकर मीडिया ब्रीफिंग कर रहे थे। इस दौरान ट्रंप ने यूक्रेन को दी जा रही मदद को लेकर कुछ ऐसा कहा कि मैक्रों ने हाथ पकड़कर उन्हें आगे बोलने से रोक दिया। इसके साथ ही मैक्रों ने सबके सामने सच्चाई भी बयान कर दी। ट्रंप इस तरह टोके जाने से खुश नहीं दिखे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति यूक्रेन को यूरोप द्वारा दी जा रही धनराशि के बारे में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। ट्रंप ने कहा कि यूरोप यूक्रेन को बस "लोन" दे रहा है। अंत में वह यूक्रेन से अपने पैसे वापस ले लेगा। ट्रंप ने सुरक्षा सहायता देने के बदले यूक्रेन के महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों के डील की मांग की है। ट्रंप यूरोप द्वारा लोन दिए जाने की बात कर अपने इसी मांग के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे थे। हलांकि मैक्रों ने ऐसा होने नहीं दिया।

Scroll to load tweet…

मैक्रों ने ट्रंप को बोलने से रोका, कहा- यूरोप ने यूक्रेन को दी 60% मदद

मैक्रों ने ट्रंप की बांह पकड़कर उन्हें आगे बोलने से रोका। फ्रांसीसी राष्ट्रपति वाशिंगटन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने साफ किया कि जंग लड़ रहे यूक्रेन को दी गई धनराशि के वापस मिलने की उम्मीद नहीं रखी गई है। कोई भी मुआवजा "जमा की गई रूसी परिसंपत्तियों" से दिया जाएगा। मैक्रों ने कहा, "नहीं, वास्तव में स्पष्ट रूप से कहें तो हमने भुगतान किया। हमने कुल प्रयास का 60% भुगतान किया है। यह अमेरिका की तरह था: लोन, गारंटी, अनुदान।"

मैक्रों के इस तरह टोकने पर ट्रंप प्रभावित नहीं हुए। वह दिखावा करने के लिए मुस्कुराए। मैक्रों ने जब दावा किया कि यूरोप ने 60% फंडिंग की तो ट्रंप ने अपना हाथ ऐसा हिलाया जैसे वह उनकी बातों को खारिज कर रहे हों।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन-रूस युद्ध का चौथा साल: क्या खोया-क्या पाया जंग में...Explained

डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को तनाशाह कहने से किया इनकार

ट्रंप ने एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को "तानाशाह" कहने से इनकार कर दिया। वहीं, मैक्रों ने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध में रूस "आक्रामक" था। बता दें कि ट्रंप ने पिछले सप्ताह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को "चुनाव के बिना तानाशाह" कहा था।

यह भी पढ़ें- Explainer: क्या है NATO, जिसका सदस्य बनने को उतावले हैं यूक्रेनी राष्ट्रपति, क्यों पूरा न हो रहा सपना?

ट्रंप-मैक्रों की बैठक ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के कार्यों की निंदा करने तथा यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करने वाले प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करते हुए रूस का पक्ष लिया है।