राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रान दक्षिणपूर्वी फ्रांस के ड्रोम क्षेत्र में लोगों के साथ एक वॉकआउट सेशन में लोगों से मिल रहे थे। वहां काफी भीड़ थी।

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रान को थप्पड़ मारने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वाॅकअबाउट सेशन के दौरान भीड़ से मिलते समय एक व्यक्ति ने उनको थप्पड़ मार दी थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है मामला

राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रान दक्षिणपूर्वी फ्रांस के ड्रोम क्षेत्र में लोगों के साथ एक वॉकआउट सेशन में लोगों से मिल रहे थे। वहां काफी भीड़ थी। लोगों से मिलते समय ही एक व्यक्ति ने उन पर थप्पड़ चला दी। इस घटना के बाद उनकी सिक्योरिटी गार्ड्स ने आरोपी को पकड़ लिया। राॅयटर्स एजेंसी के अनुसार दो लोगों को राष्ट्रपति को थप्पड़ मारने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। इस घटना के बाद इसका वीडियो क्लिप भी सामने आया है। हमलावर ग्रीन शर्ट पहने था और उसने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था।

पीएम ने दी नेशनल असेंबली को जानकारी

फ्रांस के राष्ट्रपति पूरे देश का दौरा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह घूमकर लोगों की नब्ज टटोल रहे हैं। मंगलवार को वह एक हाईस्कूल का दौरा करने गए थे। हालांकि, इसके बाद उनका लोगों से मिलने का कोई कार्यक्रम शेड्यूल्ड नहीं था लेकिन लौटते समय लोगों ने आवाज लगाई तो वह उनके बीच जा पहुंचे। इसी दौरान यह घटना हुई।

फ्रांस में अगले साल चुनाव

फ्रांस में अगले साल चुनाव होने हैं। इमैनुअल इसलिए लोगों के बीच जा रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके विपक्षी मैरीन लीपेन उनसे बढ़त बनाए हुए हैं।