यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार को हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया। लोगों को सुरक्षित घरों में शरण लेने की सलाह दी गई है। उधर, यूक्रेन ने रूसी सैनिकों के स्तंभों को नष्ट करने का दावा किया है, जिससे भारी क्षति हुई है। 

मास्को। फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (Emmanuel Macron) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से टेलीफोन पर बातचीत के बाद कहा कि यूक्रेन में सबसे बुरा दिन आना अभी बाकी है। रूस यूक्रेन पर हर हाल में कब्जा करना चाहता है। मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन पर कब्जा करने पर आमादा रूस, और अधिक आक्रामक होगा जिसकी वजह से तबाही भी बेहद रोंगटे खड़ी करने वाली हो सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों नेताओं ने करीब 90 मिनट तक की बात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुतिन और फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रॉन ने आपस में करीब 90 मिनट तक बातचीत की। दोनों नेताओं की बातचीत के केंद्र में यूक्रेन-रूस युद्ध ही रहा। बातचीत के बाद बताया जा रहा है कि मैक्रॉन का मानना है कि वह (पुतिन) देश के पूरे पर कब्जा करने पर आमादा हैं।

कीव पर हवाई हमले का अलर्ट

यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार को हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया। लोगों को सुरक्षित घरों में शरण लेने की सलाह दी गई है। उधर, यूक्रेन ने रूसी सैनिकों के स्तंभों को नष्ट करने का दावा किया है, जिससे भारी क्षति हुई है। जबकि यूक्रेन के मीडिया आउटलेट द कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, रूसी सेना ने गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) यूक्रेन के केंद्रीय चेर्निहाइव शहर में आवासीय भवनों पर हमला किया।

रूसी सेना को यूक्रेन में मिल रहा प्रतिरोध

यूक्रेन की स्थिति पर ब्रिटेन के नवीनतम रक्षा खुफिया अपडेट में कहा गया है कि कीव पर आगे बढ़ रहे 30 किमी से अधिक एक बड़ा रूसी सैन्य काफिला, यूक्रेनी प्रतिरोध का सामना करने की वजह से पहुंचने में देर कर रहा है।

यूनेस्को ने कहा-बंद करें युद्ध

यूनेस्को ने मांग की कि रूसी संघ यूक्रेन के खिलाफ अपने बल प्रयोग को तुरंत बंद कर दे। पोलिश नागरिकों ने कहा कि पोलैंड संघर्ष के इस समय में यूक्रेन के साथ दृढ़ता से खड़ा है और वे तीन झंडे लगा रहे हैं: यूरोपीय संघ, उनका देश पोलैंड और यूक्रेन।

यूक्रेन को नाटो में नहीं शामिल करेगा

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की यूक्रेन में शामिल करने की कोई योजना नहीं है।