भगोड़ा मेहुल चोकसी एंटीगुआ से भी गायब हो गया था। मेहुल रविवार शाम करीब 5 बजे जॉली हार्बर कम्युनिटी के पास कार में देखा गया था। 

सेंट जाॅन। भारत का भगोड़ा मेहुल चोकसी का पता चल गया है। एंटीगुआ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह डोमिनिका की सीआईडी के कस्टडी में है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

डिनर के बहाने भागा गया था मेहुल

भगोड़ा मेहुल चोकसी एंटीगुआ से भी गायब हो गया था। मेहुल रविवार शाम करीब 5 बजे जॉली हार्बर कम्युनिटी के पास कार में देखा गया था। वो द्वीप के दक्षिणी इलाके में स्थित एक चर्चित रेस्तरां में डिनर करने गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। मेहुल के वकील विजय अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि मेहुल के परिवार के एक सदस्य ने उसके गायब होने की खबर दी। मेहुल डिनर करने गया था। बाद में उसकी कार मिली, लेकिन वो वहां नहीं था।

चोकसी पर पीएनबी में 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

मेहुल चोकसी पर पीएनबी में 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। मेहुल ने 2013 में शेयर बाजार में हेराफेरी करके यह फ्रॉड किया था। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकला हुआ है, लेकिन इस बीच वो एंटीगुआ भाग निकला। जांच एजेंसियों ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए उसकी अब तक 2,500 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। मेहुल ने एंटीगुआ और बारबुडा में काफी बड़ा निवेश कर रखा है। उसने वहां की नागरिकता ले ली है। उसे नवंबर, 2017 में कैरेबियाई राष्ट्र द्वारा निवेश कार्यक्रम के तहत नागरिकता दी थी।