France Protest: फ्रांस में बढ़ती महंगाई और स्कूलों की बदहाली को लेकर 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतर आए हैं। पेरिस में हिंसक झड़पों के बीच पुलिस ने 64 लोगों को गिरफ्तार किया। जानें पूरा मामला।

France Protest Update: फ्रांस में इन दिनों हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। बढ़ती महंगाई और सरकारी स्कूलों में घटती सुविधाओं से नाराज होकर करीब 4.10 लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतर आए हैं। अकेले राजधानी पेरिस में 1.10 लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला। हालांकि, यह प्रदर्शन बाद में हिसंक झड़पों में बदल गया, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस और वॉटर कैनन का सहारा लेना पड़ा।

फ्रांस में क्यों भड़की हिंसा? (France Protest Reasons)

  • महंगाई की मार: देश में ऊर्जा (बिजली-गैस) की कीमतें एक साल में 21% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं, जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ गया है।
  • शिक्षकों की कमी: 2024-25 में शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण सरकारी स्कूलों में करीब 1.54 करोड़ पढ़ाई के घंटे बर्बाद हुए हैं।
  • छात्रों की मांगें: छात्र संगठन उच्च शिक्षा में 2.5 लाख नई सीटें जोड़ने, स्टाइपेंड में 200 यूरो की बढ़ोतरी और प्रवेश प्रक्रिया सरल करने की मांग कर रहे हैं।
Scroll to load tweet…

France Protest: पेरिस में पुलिस की कार्रवाई, 64 गिरफ्तार

  • प्रदर्शन के आखिरी पड़ाव पर कुछ लोगों ने चीजें फेंकनी शुरू कर दीं, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
  • पेरिस अभियोजक कार्यालय के अनुसार, 64 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 40 को पुलिस हिरासत में रखा गया।
  • गिरफ्तार लोगों में छह नाबालिग भी हैं।
  • कई लोगों पर हथियार रखने या हिंसा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की तैयारी कर रहे समूह से जुड़े होने का शक है।
  • ल्योन, क्लेरमोंट-फेरंड और स्ट्रासबर्ग में भी पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जबकि नीस और नैनटेस में वॉटर कैनन चलाया गया।

Scroll to load tweet…

France School Protest: शिक्षा व्यवस्था को लेकर गुस्सा

  • यह आंदोलन पिछले महीने पेरिस के दक्षिण-पूर्वी इलाके के एक हाई स्कूल में स्टाफ की कमी से शुरू हुआ था। अब इसमें छात्र, शिक्षक और कर्मचारी भी शामिल हो गए हैं।
  • प्रदर्शनकारी स्कूलों में ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति और बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।
  • छात्रों ने उच्च शिक्षा में 2.50 लाख अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की मांग की है।
  • वे Parcoursup की मौजूदा चयन प्रक्रिया खत्म करने और छात्र ग्रांट में हर महीने 200 यूरो की बढ़ोतरी चाहते हैं।
  • शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2024-25 में सरकारी मिडिल और हाई स्कूलों में करीब 1.54 करोड़ शिक्षण घंटे प्रभावित हुए।
Scroll to load tweet…

France Inflation: महंगाई ने बढ़ाई सरकार की मुश्किल

  • फ्रांस में बढ़ती महंगाई भी प्रदर्शनकारियों के गुस्से की बड़ी वजह है।
  • INSEE के अनुसार, सितंबर में ऊर्जा की कीमतें सालाना आधार पर 21.3% बढ़ीं और कुल महंगाई दर 3.1% रही।
  • राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कार्यकाल के अंतिम दौर में यह आंदोलन सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
  • सरकार ने सुरक्षा के लिए करीब 70,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। पिछले सप्ताह हुई हिंसा और लूटपाट के बाद पेरिस में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई थी।
  • इस बीच दक्षिणपंथी नेशनल रैली ने मैक्रों सरकार पर कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है।
  • दूसरी ओर ट्रेड यूनियनों और छात्र संगठनों ने साफ किया है कि ठोस कदम उठाए जाने तक विरोध जारी रहेगा।