जी20 समिट में चीन की भागीदारी न होने को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने आरोप लगाए। इस पर चीन ने भी प्रतिक्रिया जाहिर की है और कहा कि वे सभी देशों के साथ मिलकर काम करना चाहता है। 

G20 Summit 2023. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रिषी सुनक के आरोपों पर चीन ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। चीन ने कहा है कि वह जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल सभी पार्टियों के साथ काम करने के लिए तैयार है। चीन ने यह भी कहा कि वह सभी पक्षों के साथ काम करने के साथ ही जी20 के पॉजिटिव परिणामों के लिए भी प्रयासरत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चीन के विदेश मंत्रालय ने दी सफाई

चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि चीन सभी पक्षों के साथ काम करने और नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में सकारात्मक परिणाम के लिए प्रयास करने को इच्छुक है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यह कमेंट उन मीडिया रिपोर्ट्स पर किया है, जिसमें कहा गया था कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री रिषी सुनक ने यूक्रेन सहित विभिन्न मुद्दों पर समझौते में देरी के लिए चीन को दोषी ठहराया है। जानकारी के लिए बता दें कि जी20 नेता दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को ग्रुप के वार्षिक शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। भारत वर्तमान में जी20 अध्यक्ष के तौर पर शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

क्या है जी20 समूह

जी20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्कीये, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल है। G20 के सदस्य देश दुनिया की कुल जीडीपी का 85 प्रतिशत और इंटरनेशनल ट्रेड पर 75 प्रतिशत भागीदारी करते हैं। साथ ही जी20 समूह के देश दुनिया की जनसंख्या में लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं।

G20 शिखर सम्मेलन क्या है?

वार्षिक तौर पर G20 समिट का आयोजन किया जाता है। जिसे वित्तीय बाजारों और विश्व अर्थव्यवस्था पर शिखर सम्मेलन के तौर पर जाना जाता है। यह सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों और राष्ट्राध्यक्षों को एक मंच पर लाता है। इस साल भारत इसका अध्यक्ष है और भारत में ही यह आयोजन किए जा रहे हैं। 2023 में भारत के नेतृत्व में G20 का प्रयास 'वसुधैव कुटुंबकम' विषय पर केंद्रित है। यह संस्कृत की अभिव्यक्ति जिसका अर्थ है कि पूरी पृथ्वी एक परिवार है। 2023 का आगामी जी20 शिखर सम्मेलन दिल्ली में होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें

G20 Summit 2023 Live Updates