घाना के एक छात्र अबुबकर ताहिरू पेड़ों के प्रति अपने लगाव के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ताहिरू ने एक घंटे में सबसे ज्यादा 1,123 पेड़ों को अपनी बांहों में भरकर गले लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है।

वर्ल्ड न्यूज। आपने कई सारे विश्व रिकॉर्ड के बारे में आपने सुना होगा। घाना के 29 वर्षीय एक छात्र अबुबकर ताहिरू पेड़ों के प्रति अपने लगाव के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ताहिरू ने एक घंटे में सबसे ज्यादा 1,123 पेड़ों को अपनी बांहों में भरकर गले लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। इस अनोखे रिकॉर्ड की बदौलत अबुबकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रति मिनट 19 पेड़ों को गले लगाया
अमेरिका के अलबामा में टस्केगी राष्ट्रीय वन में अबुबकर ने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस रिकॉर्ड को बनाते समय गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसे साझा किया। यह सिर्फ जंगल की सैर मात्र नहीं थी। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए अबुबकर को प्रति मिनट जंगल क्षेत्र में करीब 19 पेड़ों को गले लगाने की स्पीन बनाए रखनी थी। इसके साथ ही पेड़ को पूरी तरह से गले लगाना भी जरूरी था। इसमें दोनों हाथों का पेड़ के चारों ओर लिपटा होना जरूरी होता था। 

पढ़ें महिला ने अपने नाम किया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, आर्म पर उगाया 18 सेमी लंबा बाल, जानें कितने समय में ये उगा

गले लगने के दौरान पेड़ों को नुकसान न हो
रिकॉर्ड बनाने के लिए कई सख्त नियम भी थे। जैसे की किसी भी पेड़ को बार-बार गले नहीं लगाना है। गले लगाने के दौरान किसी भी पेड़ को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। यह विश्व रिकॉर्ड प्रकृति के प्रति मनुष्य के प्रेम को दर्शाने के साथ चेहरे पर मुस्कुराहट भी लाता है। बताते हैं कि अबूबकर बचपन से ही प्रकृति प्रेमी था। पेड़-पौधों की देखभाल में उसका मन लगता था।

देखें वीडियो

View post on Instagram