अमेरिका के टेक्सास में मैक्सिकन अमेरिकन मूल की एक महिला ने भारतीय मूल की चार महिलाओं पर हमला किया। उसने नस्लभेदी गालियां दी और कहा कि तुमलोग इंडिया लौट जाओ। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में भारतीय मूल की महिलाओं के साथ मारपीट हुई है। एक मैक्सिकन अमेरिकन महिला ने भारतीय मूल की महिलाओं को गालियां दी और थप्पड़ मारा। उसने महिलाओं को गोली मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना टेक्सास के सिक्सटी वाइन रेस्तरां के पार्किंग में घटी। कुछ भारतीय-अमेरिकी महिलाएं आपस में बात कर रहीं थीं तभी एक मैक्सिकन अमेरिकन महिला उनके पास आई और नस्लवादी गालियां देने लगी। उसने महिलाओं को धमकाया। इस दौरान वीडियो बनाते देख उसने एक महिला के चेहरे पर थप्पड़ मारा। उसने अपने बैग में हाथ रखकर भारतीय-अमेरिकी महिलाओं को गोली मारने की धमकी दी। 

Scroll to load tweet…

भारतीय मूल की महिलाओं के साथ मारपीट करने वाली महिला की पहचान एस्मेराल्डा अप्टन के रूप में हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद प्लानो पुलिस ने गुरुवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शारीरिक चोट पहुंचाने और आतंकवादी धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उसे 10 हजार डॉलर के बांड पर रखा गया है। प्लानो पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- अब निकल रही चीन की गर्मी! सबूत है दफ्तर में रखीं ये बर्फ की सिल्लियां

टेक्सास में नहीं नफरत के लिए जगह
काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (सीएआईआर) ने गुरुवार को एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि संगठन ने पुलिस में शिकायत की और अप्टन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। सीएआईआर के कार्यकारी निदेशक फैजान सैयद ने कहा कि प्लानो में चार भारतीय-अमेरिकी महिलाओं पर हमला किया गया। यह घटना भयावह है। टेक्सास में इस तरह के नफरत के लिए जगह नहीं है। हमने पुलिस को सूचना दी और इस हेट क्राइम की जांच करने की अपील की।

यह भी पढ़ें- संडे हो या मंडे, रोज कैसे खाएं अंडे: श्रीलंका के रास्ते पर चल पड़ा बांग्लादेश, जानिए Egg Markets का हाल