जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग टीवी श्रृंखला के लिए बीबीसी स्टूडियोज के साथ काम कर रही हैं। यह श्रृंखला पर्यावरण के लिए चलाए गए उनके अभियानों और वयस्कता की तरफ बढ़ने की उनकी यात्रा को दिखाएगी।

लॉस एंजिलिस. जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग टीवी श्रृंखला के लिए बीबीसी स्टूडियोज के साथ काम कर रही हैं। यह श्रृंखला पर्यावरण के लिए चलाए गए उनके अभियानों और वयस्कता की तरफ बढ़ने की उनकी यात्रा को दिखाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वैरायटी की खबर के मुताबिक ब्रिटिश प्रसारणकर्ता ने व्यापार पर बीबीसी शोकेस के एक कार्यक्रम में सोमवार को इसकी घोषणा की।

कार्यकारी निर्माता रोब लिडेल ने कहा

बीबीसी स्टूडियोज के कार्यकारी निर्माता रोब लिडेल ने कहा, "जलवायु परिवर्तन संभवत: हमारे जीवन का सबसे अहम मुद्दा है इसलिए एक प्रामाणिक श्रृंखला बनाने का सही समय है जो इस जटिल विषय के पीछे के तथ्यों एवं विज्ञान को तलाशे।"

उन्होंने कहा, "इसे ग्रेटा के साथ करना एक असाधारण अवसर है, वैश्विक हस्ती बनना और इस ग्रह का सबसे लोकप्रिय चेहरा बनना कैसा लगता है इस बारे में गहराई से जानने का मौका है।"

बीबीसी स्टूडियोज की विज्ञान इकाई द्वारा बनाई जा रही डॉक्यूमेंट्री श्रृंखला बढ़ते वैश्विक तापमान के आस-पास के साक्ष्यों के बारे में विस्तार से जानने के लिए 17 वर्षीय थनबर्ग को वैज्ञानिकों, नेताओं और कारोबार जगत के लोगों से मिलते हुए दिखाएगी।

शांत क्षणों को भी साझा किया जाएगा 

इसमें कुछ, "शांत क्षणों को भी साझा किया जाएगा जहां वह प्रभावी भाषण लिख रही होंगी जिन्हें अब पूरे विश्व में प्रसारित और विश्लेषित किया जा रहा है।"

थनबर्ग हुलु डॉक्यूमेंट्री का भी विषय हैं जो इस साल प्रसारित होगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)