गिनी में एक फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ मच गई, जिससे 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह घटना एन'ज़ेरेकोर शहर में हुई और सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।

वर्ल्ड डेस्क। पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी में शनिवार को फुटबॉल मैच के दौरान फैन्स के बीच झड़प हो गई। इसके चलते 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है। मैच गिनी के दूसरे सबसे बड़े शहर एन'जेरेकोर में खेला जा रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक डॉक्टर ने बताया कि हॉस्पिटल में लाशों का अंबार लग गया। मुर्दाघर से लेकर अस्पताल के फर्श तक हर जगह लाशें ही लाशें दिखाई दी। डॉक्टर ने बताया कि करीब 100 लोगों की मौत हुई है। बहुत से लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है।

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए झड़प के वीडियो

सोशल मीडिया पर झड़प से जुड़े वीडियो शेयर किए गए हैं। इनमें मैच स्थल के बाहर लोगों को भागते देखा जा सकता है। सड़क और मैदान पर कई हताहत पड़े हुए दिखे। बताया जा रहा है कि रेफरी के विवादित फैसले के बाद झड़प शुरू हुआ। मैच देख रहे लोग मैदान में घुस आए थे।

जुंटा नेता ममादी डौम्बौया के सम्मान में आयोजित किया गया था मैच

यह मैच गिनी के जुंटा नेता ममादी डौम्बौया के सम्मान में आयोजित टूर्नामेंट का हिस्सा था। डौम्बौया ने 2021 में तख्तापलट के जरिए सत्ता संभाली थी और खुद को राष्ट्रपति घोषित किया था। इस तरह के टूर्नामेंट गिनी में अक्सर आयोजित किए जाते हैं। डुम्बौया आगामी राष्ट्रपति चुनावों में भाग लेने पर विचार कर रहे हैं।

डुम्बौया ने सितंबर 2021 में राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को पद से हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था। उन्हें पहले तख्तापलट से बचाने के लिए कर्नल के रूप में नियुक्त किया गया था। अंतरराष्ट्रीय मांगों के बाद डुम्बौया ने 2024 के अंत तक नागरिक सरकार को सत्ता देने की प्रतिबद्धता जताई थी। हालांकि बाद में वह इस रुख से पलट गए। जनवरी में खुद को लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर प्रमोट किया। इसके अगले महीने खुद को आर्मी जनरल बनाया।

यह भी पढ़ें- बाइडेन ने बेटे को माफ कर जेल जाने से बताया, बोले- अमेरिकी समझेंगे मेरा फैसला