पोलैंड में एक युवक ने लड़की के सामने उसके मंगेतर की हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर ने खुदकुशी कर ली। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। 

पॉज्नान। पोलैंड के पॉज्नान का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। वीडियो सड़क किनारे स्थित बिल्डिंग में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि एक हथियारबंद युवक ने लड़की के सामने उसके मंगेतर की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

इस घटना का 53 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें दिख रहा है कि एक युवक सड़क किनारे जमीन पर पड़ा हुआ है। वहीं, पास में एक लड़की और लड़का है। लड़की जमीन पर पड़े युवक की मंगेतर है। हमलावर द्वारा गोली मारे जाने से लड़की का मंगेतर जमीन पर गिरा हुआ है।

लड़की चीखती-चिल्लाती रही, नहीं मिली मदद

लड़की चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन उसे मदद नहीं मिली। वह जाकर मंगेतर को देखती है। इसके बाद उसपर हमला करने वाले युवक की ओर बढ़ती है। हमलावर युवक भी जमीन पर पड़े व्यक्ति के पास आता है। मानों यह देख रहा हो कि जिंदा तो नहीं बचा। इसके बाद वह फिर से पिस्टल तानता है। लड़की उसे रोकने की कोशिश करती है। चंद पलों तक वह हमलावर को गोली चलाने से रोक पाती है। इसी बीच हमलावर को मौका मिलता है और वह एक और गोली चलाता है।

यह भी पढ़ें- Warning Video: 'मम्मी राम-राम, खुश रहना' फेसबुक पर लाइव आकर 2 बच्चों ने साथ पिता ने खाया जहर

इस दौरान एक कार आती है। वह मौके पर चंद सेकंड के लिए रुकती है, लेकिन आगे बढ़ जाती है। गोली चलाने के बाद हमलावर अपने कान के पास पिस्टल सटाता है। इसके बाद वह खुद को गोली नहीं मारता है। वह अपने कैप को उतारकर रखता है फिर सिर में गोली मार लेता है।