हज यात्रा 14 जून 2024 से शुरू होगी। हज यात्रियों को कई सारे दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। सऊदी अरब ने कहा कि 14 जून को खगोलीय वेधशालाओं ने गुरुवार शाम अर्धचंद्र देखा जो उस महीने की शुरुआत का संकेत है जिसमें वार्षिक तीर्थयात्रा होती है।   

वर्ल्ड न्यूज। मुस्लिमों के लिए हज पर जाना सबसे बड़ी बात होती है। सऊदी अरबिया के मुताबिक 14 जून से हज यात्रा शुरू होने जा रही है। ऐसे में हज यात्रियों को तमाम दिशा निर्देश के बारे में जानकारी दे दी गई होगी। सऊदी अरब ने कहा कि हज 14 जून को शुरू होगा जब खगोलीय वेधशालाओं ने गुरुवार शाम अर्धचंद्र देखा, जो उस महीने की शुरुआत का संकेत है इसमें वार्षिक तीर्थयात्रा होती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने निर्धारित किया है कि इस्लामिक कैलेंडर का 12वां और अंतिम महीना धू अल-हिज्जा शुक्रवार से शुरू होगा। हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। हर मुसलमान को अपने साधनों के साथ कम से कम एक बार हज करना चाहिए।

14 से 19 जून हज के लिए निर्देश
हज यात्रा 14 जून से शुरू होने जा रही है। यह 19 जून तक चलेगी। सऊदी अरब ने सभी हज यात्रियों के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। इसके तहत सभी यात्रियों के पास Nusuk हज प्लेटफॉर्म से लिया गया हज परमिट होना जरूरी है। बिना परमिट हज करना अवैध माना जाएगा।

हज की शर्तें

  • Sehaty app पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
  • सऊदी अरब में रहने वालों ने पांच सालों के भीतर कोरोना वैक्सीन ली हो।
  • विदेश से आने वाले हज यात्रियों के लिए विदेशी यात्रियों के लिए बीते 10 दिन या पांच सालों में कोरोना वैक्सीन लगी होना जरूरी है।
  • वैध पास्पोर्ट, न्यूनतम उम्र 12 साल, केविड 19, सीजनल फ्लू की वैक्सीन और हेल्थ सर्टिफिकेट जो आपकी फिटनेस और किसी भी संक्रामक रोग से पीड़ित न होने का प्रमाण हो।