ब्राजील के रियो डी जिनेरियो शहर के एक अस्पताल में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और अस्पताल कर्मचारियों को मरीजों को बिस्तर तथा व्हीलचेयर्स पर बाहर सड़कों पर लाना पड़ा। मृतकों में से कई बुजुर्ग हैं।

रियो डी जिनेरियो. ब्राजील के रियो डी जिनेरियो शहर के एक अस्पताल में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और अस्पताल कर्मचारियों को मरीजों को बिस्तर तथा व्हीलचेयर्स पर बाहर सड़कों पर लाना पड़ा। मृतकों में से कई बुजुर्ग हैं। दमकल विभाग ने बताया कि बेडिम अस्पताल में रात भर आग बुझाने में जुटे रहे चार दमकल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और करीब 90 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजा गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आग से बचने के लिए लोगों ने चादरों से एक रस्सी बनायी और बाहर निकलने की कोशिश की। इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन की निदेशक गैब्रिएला ग्रेस ने बताया कि ज्यादातर पीड़ितों की दम घुटने से मौत हुई क्योंकि वार्डों में धुआं भर गया था। आग लगने के कारण जीवन रक्षक प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया था, उससे भी कुछ लोगों की मौत हुई। पुलिस प्रवक्ता कैमिला डोनेटो ने बताया कि दमकलकर्मियों ने शुक्रवार सुबह अस्पताल में पुलिसकर्मियों के जाने के लिए रास्ता बनाया। वे मामले की जांच कर रहे हैं।

(नोट- यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)