हांगकांग सरकार ने अपनी मंदी से जूझ रही अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 70 लाख स्थानीय निवासियों को नकद सहायता देने की घोषणा की है

हांगकांग: हांगकांग सरकार ने अपनी मंदी से जूझ रही अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 70 लाख स्थानीय निवासियों को नकद सहायता देने की घोषणा की है। हांगकांग की अर्थव्यवस्था पहले से मंदी से जूझ रही है और अब कोरोना वायरस की वजह से उसका संकट और बढ़ा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हांगकांग सरकार ने बुधवार को प्रत्येक स्थायी नागरिक को 10,000 हांगकांग डॉलर (1,280 अमेरिकी डॉलर) की मदद देने की घोषणा की। हांगकांग के वित्त मंत्री पॉल चान ने वार्षिक बजट में लोगों को नकद सहायता देने की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि हांगकांग को अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट से उबारने के लिए 120 अरब हांगकांग डॉलर का प्रावधान किया गया है।

इस नकद सहायता से हांगकांग पर 71 अरब हांगकांग डॉलर का बोझ पड़ेगा। हालांकि, सरकार को उम्मीद है कि उपभोक्ता इसमें से ज्यादातर पैसा दोबारा स्थानीय कारोबार में लगाएंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को उबारने में मदद मिलेगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)