मेक्सिकों से सटी अमेरिकी बॉर्डर पर अवैध तरीके से घुसने को लेकर क्यूबा और निकारागुआन के नागरिकों की संख्या में इजाफा हुआ है। दिसंबर में सबसे ज्यादा नागरिक दोनों देशों से अमेरिकी सीमा पर पहुंचे। इसकी जानकारी खुद अमेरिकी अधिकारियों ने दी है।  

वॉशिंगटन. मेक्सिकों से सटी अमेरिकी बॉर्डर पर अवैध तरीके से घुसने को लेकर क्यूबा और निकारागुआन के नागरिकों की संख्या में इजाफा हुआ है। दिसंबर में सबसे ज्यादा नागरिक दोनों देशों से अमेरिकी सीमा पर पहुंचे। इसकी जानकारी खुद अमेरिकी अधिकारियों ने दी है। यह जो बाइडेन के कार्यकाल में विस्थापितों की अबतक की सबसे बड़ी संख्या है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेक्सिको सीमा के पास रोका
पांच जनवरी को कड़े कदम उठाने से पहले ही अमेरिकी बॉर्डर पर विदेशियों की बाढ़ आ गई थी। इसमें क्यूबा, हेटियंस, निकारागुआन और वेनेजुएला के लोग शामिल थे। यूएस के सुरक्षा अधिकारियों ने करीबन 2 लाख 51 हजार से ज्यादा लोगों को मेक्सिको सीमा के पास रोका था। इससे पहले नवंबर में यह संख्या 2 लाख 34 हजार के पार थी, वहीं पिछले दिसंबर 2021 में करीबन 1 लाख 79 हजार 253 लोगों को सीमा पर रोका था। इसके अलावा पेरू और इक्वाडोर से आए कुछ विस्थापितों को रोका गया था।

टैक्सेस की बॉर्डर पर सबसे ज्यादा लोग पहुंचे

टैक्सेस के अलपासो बॉर्डर पर सबसे ज्यादा विस्थापितों को रिकॉर्ड किया गया। लगातार तीसरे महीने यह सबसे व्यस्त बॉर्डर थी। इससे पहले 8 जनवरी को बाइडेन ने पहली बार मेक्सिको बॉर्डर का दौरा किया था।

हालांकि, सितंबर में वेनेजुएला के नागरिक सबसे ज्यादा सीमा पर दिखे थे। इसके अलावा अक्टूबर में अमेरिका ने करीबन 24 हजार वेनेजुएला के नागरिकों को मानवीय हितों के आधार पर अपनाया था। इसके अलावा मेक्सिको ने इतनी ही संख्या में अमेरिका में अवैध तरीके से घुसे अपने नागरिकों को अपनाने पर सहमति दी थी।

इस महीने राष्ट्रपति ने कहा है कि करीबन 30 हजार की संख्या जिनमें क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के लोग शामिल हैं, को रहने और काम करने की अनुमति दी जाएगी। अगर वह ऑनलाइन इसके लिए अप्लाई करते हैं साथ ही अपना हवाई खर्च और फाइनेंशियल स्पॉन्सर ढूंढ लेते हैं।