India Blocks X Accounts of Imran Khan and Bilawal Bhutto: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने सख्त कदम उठाते हुए पाक नेताओं, क्रिकेटरों और सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स बैन करने शुरू कर दिए हैं।

India Blocks X Accounts of Imran Khan and Bilawal Bhutto: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। इस हमले के बाद भारत ने कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान के कई बड़े नेताओं, क्रिकेटरों और फिल्म कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद करना शुरू कर दिया है। अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के 'X' अकाउंट भी भारत में बैन कर दिए गए हैं। इन अकाउंट्स की प्रोफाइल फोटो गायब है और मैसेज दिख रहा है कि यह अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत में इन लोगों का अकाउंट बैन

भारत ने अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का 'X' अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया है। इससे पहले भारत ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन के एक दिन बाद उठाया गया। इन चैनलों के 63 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे। इन चैनलों को इस कारण से बैन किया गाया क्योंकि ये भड़काऊ व सांप्रदायिक कंटेंट फैला रहे थे। इनमें डॉन, एआरवाई, जियो और बोल जैसे बड़े चैनल भी इसमें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की गीदड़भभकी, भारत ने हमला किया तो परमाणु हथियारों से देंगे जवाब

पाकिस्तान का आधिकारिर अकाउंट ब्लॉक

भारत ने पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक 'X' अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेटरों, सेलिब्रिटीज और यूट्यूब चैनलों को भी भारत में बंद कर दिया गया है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक कड़े कदम उठाए हैं।