पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान न्यूयॉर्क से पाकिस्तान जा रहे थे। इसी दौरान उनके विमान में तकनीकी खराबी आई और न्यूयॉर्क में ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तकनीकी खराबी का तब पता चला, जब विमान टोरंटो के पास था। इमरान संयुक्त राज्य अमेरिका के दौरे के बाद अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ वापस पाकिस्तान लौट रहे थे।

न्यूयॉर्क. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान न्यूयॉर्क से पाकिस्तान जा रहे थे। इसी दौरान उनके विमान में तकनीकी खराबी आई और न्यूयॉर्क में ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तकनीकी खराबी का तब पता चला, जब विमान टोरंटो के पास था। इमरान संयुक्त राज्य अमेरिका के दौरे के बाद अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ वापस पाकिस्तान लौट रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

न्यूयॉर्क में ही गुजारेंगे रात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तकनीकी खराबी ठीक की जा रही है, लेकिन इसमे ंकितना वक्त लगेगा, इसका अंदाजा नहीं है। इसलिए इमरान खान को न्यूयॉर्क के एक होटल में ठहराया गया है। तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद वे पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे।

इमरान ने यूएन में दिया था भाषण

शुक्रवार को पीएम मोदी के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने 50 मिनट का भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने 16 मिनट तक कश्मीर का जिक्र किया। जहां एक तरफ नरेंद्र मोदी ने शांति का संदेश दिया, वहीं इमरान ने खून-खराबे की बात की। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कर्फ्यू हटते ही वहां पर खूब-खराबा शुरू हो जाएगा।