दुबई में FMBA के महासागर और प्राकृतिक संसाधन प्रमुख डॉ निकोलस माउंटफोर्ड ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के मामले में भारत का रोल बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश महान समुद्र विज्ञानी देश है। 

COP28 Summit Dubai. जलवायु परिवर्तन पर आयोजित सीओपी28 समिट के दौरान FMBA के महासागर और प्राकृतिक संसाधन प्रमुख डॉ निकोलस माउंटफोर्ड ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के मामले में भारत का रोल बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश महान समुद्र विज्ञानी देश है। उन्होंने कहा कि कई दशक पहले से ही भारत में समुद्र विज्ञान को लेकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 60 के दशक में ही भारत के गोवा में लैब की स्थापना की गई थी। हमने कई महान भारतीय वैज्ञानिकों के साथ काम किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत समुद्र विज्ञान के क्षेत्र में आगे

डॉ. निकोलस ने कहा कि समुद्र डिस्कवरी, ब्लू इकोनॉमी को डेवलप करने और सस्टेन करने में भारत का बड़ा योगदान है। यही वजह है कि भारत जलवायु परिवर्तन के मामले में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला देश है। हमें भारत को ऐसा करने के लिए उत्साहवर्धन करने की जरूरत है। हमें भारत में काम करने के दौरान जो सपोर्ट मिलता है, वह अद्वितीय है। छोटे और विकासशील देशों के साथ हमें मिलकर काम करना चाहिए। डॉ. निकोलस ने कहा कि भारत हमें बारबाडोस और बहमास जैसे देशों के साथ करने में सपोर्ट करता है। भारत कॉमनवेल्थ का पार्टनर है और ब्लू इकोनॉमी के लिए हमें भारत के साथ मिलकर ही प्रयास करने होंगे।

श्रीलंकाई एंबेसडर ने भारत को महान पड़ोसी बताया

यूएई में श्रीलंका के एंबेसडर उदय इंद्ररत्ना ने कहा कि भारत एक महान पड़ोसी देश है और सीओपी28 में हमारे साथ मिलने का सबसे सही समय है। कहा कि यूएई ने इस बेहद महत्वपूर्ण समिट को होस्ट किया है। आने वाले समय में यह सुपर सक्सेस होगा। हम लोग खुश हैं कि भारत के प्रधानमंत्री और हमारे राष्ट्रपति ने इस समिट में भाग लिया। भारत के साथ हमारे बहुत ही अच्छे संबंध हैं। दुबई में सीओपी28 समिट की शुरूआत 28 नवंबर से हुई है और यह 12 दिसंबर तक चलेगा। यूएई की अध्यक्षता में यह ग्लोबल मीटिंग आयोजित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में हिस्सा लिया। इस हाई लेवल सेगमेंट में यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कंवेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज भी शामिल रहा। वैश्विक जलवायु के मुद्दे पर पीएम मोदी तीसरी बार शामिल हुए।

यह भी पढ़ें

इटैलियन पीएम जार्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी, सोशल मीडिया पर क्या लिखा?