भारत में रहने वाले चिराग एंटिल के भाई रोनित ने बताया कि सुबह जब उनकी फोन पर बात हुई तो चिराग खुश लग रहे थे।

Indian Student killed in Canada: कनाडा में एक भारतीय युवक को कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना दक्षिण वैंकूवर की है। युवक हरियाणा का रहने वाला था। 24 वर्षीय स्टूडेंट ने हाल ही में अपनी डिग्री पूरी कर वर्क वीजा हासिल किया था। वैंकूवर पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय चिराग एंटिल को पड़ोसियों द्वारा गोलियों की आवाज सुनने के बाद इलाके में एक वाहन के अंदर मृत पाया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कहा पुलिस ने चिराग की हत्या पर?

वैंकूवर पुलिस ने बताया कि लोकल्स द्वारा गोलियों की आवाज सुनने के बाद 12 अप्रैल को रात 11 बजे के आसपास अधिकारियों को ईस्ट 55वें एवेन्यू और मेन स्ट्रीट पर बुलाया गया। एक कार में युवक मृत पाया गया था। उसकी पहचान 24 वर्षीय चिराग एंटिल के रूप में हुई है। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है चल रहा है।

भारत में रहने वाले चिराग एंटिल के भाई रोनित ने बताया कि सुबह जब उनकी फोन पर बात हुई तो चिराग खुश लग रहे थे। बाद में चिराग ने कहीं जाने के लिए अपनी ऑडी निकाली, तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि मेरे और मेरे भाई के बीच बहुत अच्छे रिश्ते थे। हम हर दिन, दिन-रात बात करते थे। मैंने उससे आखिरी बार दुर्घटना होने से पहले बात की थी। वह काफी खुश था। उसे कभी भी किसी से कोई परेशानी नहीं हुई या किसी से झगड़ा नहीं हुआ। वह बेहद विनम्र व्यक्ति था।

परिजन ने बताया कि चिराग एंटिल, सितंबर 2022 में वैंकूवर गया। हाल ही में यूनिवर्सिटी कनाडा वेस्ट से एमबीए पूरा किया था। हाल ही में अपना वर्क परमिट मिला था।

परिजन काउडफंडिंग से शव लाने में जुटा

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चिराग एंटिल का परिवार उनके शव को भारत वापस लाने के लिए क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म GoFundMe के माध्यम से धन जुटा रहा है।

उधर, कांग्रेस की स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के प्रमुख वरुण चौधरी ने एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्रालय को टैग करते हुए छात्र के परिवार को सहायता देने का अनुरोध किया। चौधरी ने कहा कि कनाडा के वैंकूवर में एक भारतीय छात्र चिराग एंटिल की हत्या के संबंध में तत्काल ध्यान दें। हम विदेश मंत्रालय से जांच की प्रगति की बारीकी से निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं कि न्याय तेजी से मिले। इसके अतिरिक्त, हम मंत्रालय से इस कठिन समय के दौरान मृतक के परिवार को सभी आवश्यक सहायता और सहायता देने का अनुरोध करते हैं।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका के टॉप टेन भगोड़ों की लिस्ट में शामिल भारतीय पर 2.1 करोड़ रुपये का इनाम, नौ साल से एफबीआई को दे रहा चकमा