Indus Water Treaty: सिंधु जल समझौता रोकने के बाद पाकिस्तान भड़क गया है। एक पाक मंत्री ने सीजफायर तोड़ने की धमकी दी है। भारत ने साफ कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद नहीं रोकता समझौता बहाल नहीं होगा।

Indus Water Treaty: सिंधु जल समझौता रोकने के बाद पाकिस्तान में नाराजगी साफ दिख रही है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक मंत्री ने धमकी दी है कि अगर समझौता फिर से शुरू नहीं किया गया, तो पाकिस्तान सीजफायर तोड़ सकता है। भारत ने भी कड़ा जवाब देते हुए कहा है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद फैलाता रहेगा, तब तक सिंधु जल समझौता बहाल नहीं किया जाएगा। इसी बीच, ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में हुए संयुक्त राष्ट्र के पहले ग्लेशियर सम्मेलन में भारत के पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद के जरिए इस समझौते का उल्लंघन कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कीर्तिवर्धन सिंह ने क्या कहा?

कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि यह एक अटल सत्य है कि सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर के बाद हालात में काफी बदलाव आ चुके हैं, जिससे अब इस संधि की शर्तों पर दोबारा विचार करना जरूरी हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि संधि की भूमिका में साफ तौर पर लिखा है कि यह समझौता आपसी सद्भाव और मित्रता की भावना से किया गया था और इसे ईमानदारी से लागू करना जरूरी है। लेकिन पाकिस्तान खुद इस संधि का उल्लंघन कर रहा है और उल्टा भारत को इसके लिए दोषी ठहरा रहा है।

यह भी पढ़ें: 30 करोड़ की लॉटरी जीत गर्लफ्रेंड को दी, प्रेमी के साथ हुई फरार, एक बिस्तर पर मिले दोनों

सैयद अली जफर ने जताई थी चिंता

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनका देश भारत को सिंधु जल संधि से जुड़ी रेड लाइन पार नहीं करने देगा। उन्होंने दावा किया कि इस संधि के स्थगित होने से पाकिस्तान में करोड़ों लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है।

इससे पहले पाकिस्तानी सांसद सैयद अली जफर ने भी चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि अगर इस संकट का हल नहीं निकला तो बड़ी आबादी भूख का शिकार हो सकती है। उन्होंने कहा कि देश का तीन-चौथाई पानी बाहर से आता है। पाकिस्तान की 90% से ज्यादा आबादी का जीवन अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से आने वाले पानी पर निर्भर है।