पाकिस्तान में एक और सर्जिकल स्ट्राइक की खबर सामने आई है। लेकिन यह स्ट्राइक भारत नहीं बल्कि किसी और देश ने की है। दरअसल, गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने 2 फरवरी की रात पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में एक और सर्जिकल स्ट्राइक की खबर सामने आई है। लेकिन यह स्ट्राइक भारत नहीं बल्कि किसी और देश ने की है। दरअसल, गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने 2 फरवरी की रात पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसमें पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन जैश-अल अदल द्वारा 2 साल पहले अगवा किए गए अपने 2 सैनिकों को छुड़ा लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की इस कार्रवाई की पाकिस्तान को कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि, ईरानी सैनिकों को 3 फरवरी को बताया कि मिशन सफल रहा। साथ ही जवानों को आजाद कराने की जानकारी भी दी।

2019 में अगवा किए गए थे सैनिक
दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में जैश अल अदल आतंकी संगठन काफी एक्टिव रहता है। बताया जा रहा है कि 2019 में इसी इलाके में ईरानी जवानों की बस पर हमला किया था। इस दौरान कई ईरानी सैनिक मारे भी गए थे। वहीं, कई सैनिक घायल हए थे। इससे पहले इसी आतंकी संगठन ने 14 ईरानी सैनिकों का अपहरण कर लिया था। बाद में इनमें से 5 को छोड़ दिया गया था। बताया जा रहा है कि इसी इलाके में ईरान ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। 

ईरान सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला तीसरा देश
इसी के साथ पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला ईरान तीसरा देश बन गया है। इससे पहले भारत ने सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और 26 फरवरी 2019 को बालाकोट एयरस्ट्राइक की थी। जबकि अमेरिका ने 2 मई 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में घुसकर अलकायदा सरगना लादेन को मार गिराया था।