हमलावरों की पहचान मशहूर पहलवान अहमद इमागोजेव और मिकाइल मिजिएव के रूप में हुई है। दोनों रूसी नागरिक हैं और इंगशेतिया के रहने वाले थे। 

मॉस्को: रूस में एक पुलिस चौकी पर हमला करने वाले दो लोग जिहादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लड़ाके हैं। आईएस की प्रचार एजेंसी अमाक ने यह दावा किया है। स्थानीय सरकार के अनुसार हमलावरों ने मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे इंगशेतिया क्षेत्र के मगास शहर के बाहर एक कार से यातायात पुलिस की चौकी को टक्कर मारी और फिर पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमाक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि आईएस के दो लड़ाकों ने दो अधिकारियों की हत्या की और अन्य को घायल कर दिया। इंगशेतिया क्षेत्रीय सरकार और स्थानीय जांचकर्ताओं ने कहा कि एक अधिकारी की हमले में मौत हो गई। हालांकि दूसरे अधिकारी की मौत के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हमलावरों रूसी नागरिक हैं-

हमलावरों की पहचान मशहूर पहलवान अहमद इमागोजेव और मिकाइल मिजिएव के रूप में हुई है। दोनों रूसी नागरिक हैं और इंगशेतिया के रहने वाले थे। इंगशेतिया सरकार के अनुसार पुलिस ने मिजिएव को गोलीबारी में ढेर कर दिया जबकि इमागोजेव अस्पताल में भर्ती है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)